Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चेन्नई की आईपीएल जीत पर Amul का यह ट्रिब्यूट सोशल पर हुआ वायरल


नई दिल्ली। आईपीएल का फाइनल मुकाबला मुंबई का वानखेडे़ मैदान, चेन्नई सुपरकिंग और हैदराबाद की टीमें आमने-सामने थीं। ऐसे में मुकाबला तो रोमांचक होना ही था। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने 178 रनों का लक्ष्य चेन्नई के सामने रखा था। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी माही सेना ने केवल दो विकेट खोकर ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया और 8 विकेट से हैदराबाद को हराकर तीसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के बाद लोग धोनी की तारीफ में तरह-तरह के पोस्ट और मैसेज कर रहे हैं लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर ने धूम मचाई है। गौरतलब हो की इस मुकाबले में शेन वाटसन ने शानदार नाबाद 117 रनों की नाबाद पारी खेलकर सभी का दिल जीत लिया था और फिर उसके बाद मैदान में धोनी की बेटी जीवा के क्यूट अंदाज ने भी सोशल मीडिया पर सभी का दिल जीता। इस जीत और जीवा के क्यूट अंदाज को लेकर अमूल ने एक तस्वीर शेयर की जिसका शीर्षक दिया शेन अई सुपरकिंग।

लिखा-यलो हमेशा जीतते हैं

अमूल ने एक ट्वीट करते हुए वाटसन की फोटो साझा की जिसमें वाटसन अपना बल्ला हवा में उठाए हैं , वहीं उनके पीछे धोनी अपनी बेटी जीवा के साथ नजर आ रहे हैं। इसपर लिखा है की यलो हमेशा जीतते हैं। गौरतलब हो की चेन्नई का ड्रेस यलो कलर का है।

न्यू अमूल गर्ल जीवा को बताया क्यूट

अक्सर जीवा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धमाल मचाती हैं। ऐसे में अमूल के इस ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा की अमूल की नई गर्ल बहुत क्यूट हैं।

धोनी ने जीवा को गोदी में उठाया था

एक यूजर ने धोनी और जीवा की तारीफ करते हुए लिखा की धोनी की गोद में जीवा काफी क्यूट लग रही हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खासा धमाल मचा रही है।

Story first published: Tuesday, May 29, 2018, 14:12 [IST]
Other articles published on May 29, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+