Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'दादा किया तो निभाना पड़ेगा'- अमूल ने दी कार्टून बनाकर गांगुली को अध्यक्ष बनने की बधाई

नई दिल्ली: सौरव गांगुली के बीसीसीआई के नए अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। इस बात पर खुशी प्रकट करने वाले लोगों की संख्या बहुतायत में है। भारतीय क्रिकेट का नक्शा बदलने वाले कप्तान के तौर पर विख्यात गांगुली से कुछ वैसा ही कमाल एक बीसीसीआई प्रशासक के तौर पर किया जा रहा है। अपने प्रशंसकों में दादा के नाम से मशहूर गांगुली के अध्यक्ष पद को लेकर भारत में दुग्ध उत्पादों के विश्वसनीय ब्रांड अमूल ने भी खुशी प्रकट की है।

अमूल इंडिया ट्विटर पर अपने रचनात्मक पोस्टर्स के लिए जाना जाता है। इन पोस्टर्स में कई बार चर्चित हस्तियों को उनकी तत्कालीन उपलब्धियों के लिए भी जगह दी जाती है जबकि अमूल गर्ल हर पोस्टर में कॉमन रहती है। इस बार अमूल इंडिया के ताजातरीन पोस्टर पर छाने की बारी गांगुली की है।

अमूल ने अपने लेटेस्ट डूडल में अमूल गर्ल के साथ गांगुली की फोटो शेयर की है। इस एनीमेटिड फोटो में गांगुली एक कुर्सी पर बैठे हुए हैं। इसके साथ ही पोस्टर पर लिखा है- 'दादा किया तो निभाना पड़ेगा।' गांगुली को जहां फोटो में काफी खुश दिखाया हुआ है तो वहीं अमूल गर्ल अपने हाथ में बल्ला लिए किसी भारतीय क्रिकेटर की तरह फार्मल ड्रेस में नजर आ रही है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए अमूल इंडिया लिखता है, 'अमूल टॉपिकलः हमारे क्रिकेट बोर्ड के नए चयनित प्रेसीडेंट।'

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली देश के क्रिकेट की बागडोर संभालने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनौपचारिक मीटिंग में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को सर्वसम्मति से बीसीसीआई का नया अध्यक्ष चुन लिया गया है। इसकी आधिकारिक घोषणा 23 अक्तूबर को की जाएगी। गांगुली इससे पहले बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन में अध्यक्ष पद पर काम करते हुए प्रशासनिक अनुभव रखते हैं। टीम इंडिया को आधुनिक क्रिकेट में खड़ा करने के जनक माने जाने वाले दादा के नाम से मशहूर गांगुली ने नए जिम्मेदारियों और चुनौतियों को स्वीकार करने की इच्छा जताई है।

इससे पहले सौरव गांगुली ने कहा था कि बीसीसीआई के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी उस वक्त पर मिल रही है जिस वक्त बीसीसीआई की छवि काफी धूमिल हो चुकी है ठीक वैसे ही जैसे कि साल 2000 में भारतीय टीम के साथ मैच फिक्सिंग विवाद के बाद टीम की कमान संभालने का मौका मिला था। उन्होंने कहा, 'यह कुछ अच्छा करने का सुनहरा मौका है क्योंकि मैं ऐसे समय में कमान संभालने जा रहा हूं जब पिछले 3 साल से बोर्ड की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। इसकी छवि बहुत खराब हुई है। मेरे लिए यह कुछ अच्छा करने का सुनहरा मौका है ।'

Story first published: Thursday, October 17, 2019, 14:33 [IST]
Other articles published on Oct 17, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+