
कार्तिक का आईपीएल में सफर
मुंबई इंडियंस के खिलाफ- 30
सनाइजर्स हैदराबाद के खिलाफ- 0
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ- 1
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ- 6
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ- 12
किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ- 58
आरसीबी के खिलाफ- 1
मुंबई इंडियंस के खिलाफ- 4
एसआरएच के खिलाफ- 28 नाबाद
आरसीबी के खिलाफ- 4
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ- 3
किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ- 0

पैट कमिंस आउट ऑफ फॉर्म
पैट कमिंस ने अभी तक आईपीएल के इस सीजन में 44 ओवर डाले हैं और उन्हें सिर्फ 6 विकेट मिले हैं। आईपीएल के इस सीजन में 25 से अधिक ओवर डालने वाले गेंदबाजों की बात करें तो कमिंस दूसरे ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने इतने ओवर डाले लेकिन उन्हें सिर्फ 6 विकेट ही मिले हैं। केकेआर ने पैट कमिंस को 5.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। लेकिन इतनी मोटी रकम में खरीद के बाद बाद भी पैट कमिंस टीम के लिए गेंद से कुछ खास नहीं कर सके हैं। केकेआर की टीम ने पैट कमिंस को स्पेशलिस्ट गेंदबाज के तौर पर टीम में शामिल किया था।

क्या केकेआर के पास बल्लेबाजो की कमी है
कमलेश नगरकोटी पंजाब के खिलाफ मैच में पांच विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने आए थे। उनका टी-20 ओसत महज 7.5 का है। नागरकोटी पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी करने इसलिए गए ताकि पैट कमिंस को कुछ हद तक बैक कर सके। पैट कमिंस इस सीजन में एक अर्धशतक लगा चुके हैं। लेकिन कल के मैच में नगरकोटी सिर्फ 6 रन बना सके जबकि कमिंस 1 रन के स्कोर पर आउट हो गए। केकेआर के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसल के चोटिल होने की वजह से टीम को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। रिजर्व बल्लेबाजों की बात करें तो सिद्धेश और निखिल नाइक को अभी तक मौका नहीं मिला है। टॉम बॉटम को भी बल्लेबाजी का अभी तक मौका नहीं मिला है।


Click it and Unblock the Notifications
