For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019 : अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मैच देखने पहुंचे पूर्व क्रिकेटर अजहरूद्दीन के बेटे, तस्वीरें वायरल

नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद(Sunrisers Hyderabad) और कोलकाता नाईट राइडर्स(Kolkata Knight Riders) के बीच आईपीएल सीजन-12 के 38वें मैच के दाैरान पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरूद्दीन(Mohammad Azharuddin) के बेटे असद अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए। उनकी गर्लफ्रेंड कोई और नहीं बल्कि टेनिस स्टार महिला खिलाड़ी सानिया मिर्जा(Sania Mirza की बहन अनस मिर्जा(Anas Mirza) हैं। असद और अनस का पिछले कई लंबे समय से अफेयर चल रहा है। अटकलें भी लगाई जा रही हैं कि इस साल के अंत में दोनों शादी भी कर सकते हैं।

सानिया भी साथ में आईं नजर

सानिया भी साथ में आईं नजर

दोनों बहनें असद के साथ मैच देखने पहुंची जिसकी तस्वीरें कैमरे में कैद हो गई। असद और अनस एक साथ बैठकर मैच का लुफ्त उठाते नजर आए वहीं सानिया भी असद के साथ मस्ती करते दिखीं। असद-अनम इन दिनों जमकर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। सानिया और अनम मिर्जा ने सोशल मीडिया पर असद की तस्वीरें शेयर की हैं और कैप्शन देखकर भी ऐसा लगता है कि असद और अनम में कुछ खिचड़ी पक रही है।

वर्ल्ड कप 2019ः पाकिस्तानी क्रिकेटरों को झटका, नहीं मिलेगा 'बीवियों' का साथ

दोनों बहनों में है अच्छी बाॅडिंग

दोनों बहनों में है अच्छी बाॅडिंग

सानिया और अनम मिर्जा के बीच काफी क्लोज बॉन्डिंग हैं। इन दोनों बहनों के बीच की बॉन्डिग का अंदाजा इंस्टाग्राम पर इनकी तस्वीरों को देखने के बाद भी लगाया जा सकता है। अनम मिर्जा पेशे से एक फैशन डिजाइनर, स्टाइलिस्ट हैं और अपना फैशन आउटलेट भी चलाती हैं।

असद ने पहले भी की थी तस्वीर शेयर

उम्र में अजहरूद्दीन के बेटे अनम से 3 साल छोटे हैं। असद ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनम के साथ रोमांटिक होते हुए कुछ तस्वीरें शेयर भी की हैं, जिन्हें देख साफ झलकता है कि दोनों के बीच प्यार तो है। खैर, अब देखना है कि यह दोनों अपने इस रिश्ते पर क्या कहते हैं। बता दें कि सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ 2010 में शादी की थी। उनकी एक बेटी भी है।

VIDEO: भज्जी का नया हुनर आया सामने, लुंगी पहनकर एक साथ घुमाई दो लाठियां

Story first published: Sunday, April 21, 2019, 19:03 [IST]
Other articles published on Apr 21, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+