For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आनंद महिंद्रा ने पूरा किया वादा, नीरज चोपड़ा को तोहफे में दी शानदार गाड़ी

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा को आनंद महिंद्रा ने शानदार गाड़ी देकर अपना किया हुआ वादा पूरा किया। नीरज चोपड़ा को जो गाड़ी दी गई है। उसे खास डिजाइन के साथ तैयार किया गया है। गाड़ी पर जैवलिन फेंकता हुआ एथलीट बना हुआ है और उसके आगे 87.58 लिखा हुआ है। ऐसा इसलिए लिखा है क्योंकि नीरज चोपड़ा ने भी गोल्ड मेडल जीतने के लिए 87.58 मीटर की दूरी तक जैवलिन फेंका था।

नीरज चोपड़ा ने जब गोल्ड मेडल जीता था तो उस समय आनंद महिंद्रा ने घोषणा की थी कि वो गोल्ड विजेता को महिंद्रा एक्सयूवी 700 गिफ्ट के ताैर पर देंगे। उन्होंने अब अपना वादा पूरा कर दिया है। वहीं नीरज चोपड़ा ने भी गाड़ी के साथ फोटो शेयर आनंद महिंद्रा का शुक्रिया किया। नीरज ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''कुछ बहुत ही विशेष बदलाव के साथ दी गई नई कार के लिए आनंद महिंद्रा जी का धन्यवाद। इस नई गाड़ी को जल्द बाहर घुमाने के इंतजार में हूं।''

यह भी पढ़ें- हरभजन ने टीम इंडिया को दी सलाह, धोनी से सीखनी चाहिए ये बातें

इसके अलावा टोक्यो पैरालिंपिक में जैवलिन थ्रो कैटिगरी में गोल्ड जीतने वाले पैरालिंपियन सुमित अंतिल को भी आनंद महिंद्रा की तरफ से यह खास गाड़ी मिली है। सुमित एक्सयूवी के शोरूम में परिवार के साथ गए थे। स गाड़ी पर भी जैवलिन फेंकते हुए एथलीट बना हुआ है, जिसके आगे लिखा है 68.55। दरअसल, सुमित ने 68.55 मीटर की दूरी तक जैवलिन फेंक कर गोल्ड मेडल हासिल किया था।

वहीं आनंद महिंद्रा इन खिलाड़ियों को गिफ्ट की गईं गाड़ियों की बात करें तो एक्सयूवी700 जैवलिन एडिशन को ओलिंपिक में गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए तैयार किया गया है। इस गाड़ी में फ्रंट वर्टिकल ग्रिल से लेकर, रियर डिकल्स, और ब्रैंड लोगो पर गोल्डन एलिमेंट देखने को मिलता है। एसयूवी के इंटीरियर साइड में भी गोल्डन ट्रीटमेंट दिया गया है। जैवलिन एडिशन के फीचर्स महिंद्रा एसयूवी के स्टैंडर्ड मॉडल जैसे ही हैं।

Story first published: Saturday, October 30, 2021, 23:27 [IST]
Other articles published on Oct 30, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+