क्या 2023 विश्व कप में खेल पाएंगे राॅस टेलर, ये रही उनकी राय
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के सफल खिलाड़ियों में से एक राॅस टेलर पिछले साल आईसीसी विश्व कप फाइनल में टीम को जीत दिलाने से चूक गए थे। लेकिन अब सवाल है कि ये दिग्गज 2023 विश्व कप में एक बार फिर टीम के लिए भूमिका निभा पाएंगे या नहीं। अगला विश्व कप भारत में आयोजित किया जाएगा। टेलर से जब 21 फरवरी को भारत के खिलाफ शुरू होने जा रही 2 टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले इसके संबंध में सवाल किया गया तो उन्होंने साफ कहा कि 2023 विश्व कप में खेलने का पता उनकी फिटनेस पर आधारित होगा।

खेलने की संभावना से नहीं करेंगे इनकार
टेलर ने साफ कहा कि अगर वो लय में रहते हैं और फिट रहते हैं तो जरूर 2023 विश्व कप हिस्सा होंगे। टेलर ने कहा, ''मैं 2023 विश्व कप में खेलने की संभावना से इनकार नहीं करूंगा लेकिन मेरा मानना है कि इसके लिए सफर लंबा है। मैं अभी अगले साल की तरफ देख रहा हूं और इस दौरान टी20 विश्व कप और घरेलू सत्र से मुझे अपने बारे में पता चलेगा।'' टेलर ने आगे कहा, ''क्या मैं खुद को खेलने के लिए प्रेरित कर पाउंगा? क्या मैं अच्छा खेल पाउंगा? क्या मैं फिट रहूंगा? और क्या मैं टीम में जगह पाने का हकदार रहूंगा? अगर इन सभी सवालों का जवाब हां में मिला तो जरूर 2023 विश्व कप खेलूंगा।''

देता रहूंगा योगदान
टेलर ने कहा कि खेल को जारी रखना चाहते है लेकिन इसके लिए वह खुद पर ज्यादा दबाव नहीं डालेंगे। आप हमेशा अच्छा करना चाहते हैं और सबसे पहले यह खेल जरूरी है और इसके साथ ही आप खुद पर अतिरिक्त दबाव नहीं डाल सकते। आपको मैदान में जाकर खेल का लुत्फ उठाना होता है और एक बार में एक मैच के बारे में सोचना होता है। उम्मीद है कि मैं टीम के लिए इसी तरह से योगदान देते रहूंगा।

हासिल करेंगे खास उपलब्धि
भारत के खिलाफ पहला टेस्ट खेलते ही टेलर 100 टेस्ट खेलने का अनुभव हासिल कर लेंगे। ऐसे में वह 100 टेस्ट खेलने के मामले में ब्रेंडन मैकुलम, डेनियल विटोरी और स्टीफन फ्लेमिंग जैसे न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो जाएंगे। उन्होंने इस मौके पर अपने मेंटोर दिवंगत मार्टिन क्रो को प्रेरित करने के लिए शुक्रिया अदा किया। टेलर ने कहा- उन्होंने (मार्टिन क्रो) मुझमें कुछ ऐसा देखा जो मैंने खुद भी महसूस नहीं किया। मैं तो एक टेस्ट खेलकर काफी खुश रहता लेकिन 100वां टेस्ट खेलना बहुत खास है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
