For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsENG: इंग्लैंड के इस गेंदबाज ने कोहली के बारे में दिया चौंकाने वाला बयान

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 31 रनों से करारी शिकस्त देते हुए अपने 1000वें टेस्ट मुकाबले को यादगार बना लिया है। गौरतलब हो कि इंग्लैंड ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 287 रन बनाए थे, जिसका पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने जवाब में 274 रन बनाए जिसमें कोहली की शानदार 149 रनों की पारी भी शामिल थी। ऐसे में इंग्लैंड को इस मुकाबले में 13 रनों की पहले से ही बढ़त मिल गई थी। वहीं दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम ने 180 रन बनाए जिसके जवाब में भारत को 194 रन बनाने का लक्ष्य मिला था। दूसरी पारी में भी कप्तान कोहली के अलावा कोई भी बल्लेबाज नहीं टिक सका। वहीं इसके बवाजूद भी इंग्लैंड के गेंदबाज एंडरसन और कोहली के बीच द्वंद देखने को मिला। वहीं जीत के बाद एंडसन ने कोहली के बारे में चौंकाने वाला बयान दिया।

एंडरसन ने कहा कुछ ऐसाः एंडरसन ने अपनी टीम की खराब फील्डिंग की बात करते हुए कहा कि इंग्लैंड को कोहली जैसे बल्लेबाज के खिलाफ मौकों को गंवाना नहीं चाहिए। एंडरसन ने बीती रात कहा कि मैंने अभी तक कोहली के खिलाफ इस मैच में अच्छी गेंदबाजी की है, पहली पारी में उन्होंने कई बार गेंद पर बल्ला छुआया था। मैं उन्हें 20 रन पर आउट कर सकता था इसलिए हम उनके शानदार होने की बात नहीं कर रहे हैं।

Story first published: Saturday, August 4, 2018, 18:01 [IST]
Other articles published on Aug 4, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+