Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

VIDEO : हसन अली ने नहीं लिया कैच फिर भी अंपायर ने बल्लेबाज को दिया आउट!

नई दिल्ली। क्रिकेट अनिश्चितताओं से भरा एक खेल हैं। काैन से पल में क्या हो जाए, कहा नहीं जा सकता है। मैच के दाैरान कई बार ऐसी घटनाएं घट जाती हैं जो क्रिकेट फैंस के लिए भूलाना मुश्किल हो जाती हैं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों विश्व कप की तैयारी कर रही है। पाकिस्तान ने रविवार को कैंट के साथ अभ्यास मैच खेला। इस मैच में भले ही पाकिस्तान ने बाजी मार ली, लेकिन खिलाड़ियों ने बता दिया की वह बेईमानी करने में किसी पीछे नहीं है।

दरअसल, हुआ कुछ ऐसा कि तेज गेंदबाज हसन अली की गेंद पर कैंट के बल्‍लेबाज एलेक्‍स ब्‍लेक ने शॉट मारना चाहा लेकिन गेंद बल्‍ले का किनारा लेकर हवा में उछल गई। अली आराम से कैच लेने के लिए खड़े हो गए। उन्होंने कैच लपका भी लेकिन बड़ी ही जल्दी उनके हाथ से गेंद छूटकर नीचे गिर गई। इस पर अली ने खुद ही इस कैच को लपका लेकिन गेंद उनके हाथ में कुछ देर ही रही और वह नीचे गिर गई। ब्‍लैक ने देखा कि उनका कैच पकड़ लिया गया है और वे ड्रेसिंग रूम की ओर रवाना हो गए, लेकिन पीछे से उनके साथी बल्‍लेबाज ओली रोबिनसन ने कैच छूटने का दावा और ब्‍लैक को रोकने का प्रयास किया।

अली ने यूं की चालाकी
अली ने देखा कि बल्लेबाज पवेलियन की ओर लाैट रहा है तो उन्होंने गेंद नीचे गिरने के बावजूद जश्न मनाना शुरू कर दिया। ब्लेक ने इस मैच में 48 गेंदों में 89 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उनकी इस पारी में 6 छक्के और 6 चौके लगाए। अभ्यास मैचों में इंटरनेशनल मैचों की तरह रीप्ले नहीं होता और इसी वजह से अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया। बता दें कि विश्व कप की शुरूआत 30 मई से हो रही है। इससे पहले पाकिस्तान ने अभ्यास मैच में कैंट को 100 रन से हराया। पाकिस्तान ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 358 रन बनाए थे। केंट के सामने यह बड़ा स्कोर था और उनकी टीम 45वें ओवर में 258 रनों पर आउट हो गई।

Story first published: Tuesday, April 30, 2019, 9:32 [IST]
Other articles published on Apr 30, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+