ट्वेंटी-20 विश्व कप : 156 मैचों में लगे हैं सिर्फ 2 शतक
शतक लगाने वालों में वेस्टइंडीज के कप्तान क्रिस गेल और भारत के धुरंधर खब्बू बल्लेबाज सुरेश रैना का नाम शामिल है। गेल ने 2007 में विश्व कप के पहले ही मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 117 रनों की तूफानी पारी खेली थी। उन्होंने अपनी 57 गेंदों की पारी में 10 छक्के और सात चौके लगाए थे।
विश्व कप का दूसरा शतक गेल की उस शतकीय पारी के 154 मैचों के बाद लगा। रैना ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के ही खिलाफ ग्रास इस्लेट में 60 गेंदों पर 101 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और पांच छक्के जड़े। रैना विश्व कप में शतक लगाने वाले एकमात्र भारतीय हैं।
श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान इस मामले में थोड़े दुर्भाग्यशाली रहे हैं क्योंकि 2009 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वह शतक से मात्र चार रनों से चूक गए थे। दिलशान 57 गेंदों पर 12 चौकों और दो छक्कों की मदद से 96 रन बनाकर नाबाद लौटे थे।
दिलशान की तरह दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हर्शेल गिब्स 2007 में 90 के व्यक्तिगत योग पर नाबाद लौटे थे। गिब्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 55 गेंदों पर 14 चौके और दो छक्के लगाए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications