For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आंद्रे रसेल के घर आई नन्ही परी, ऑलराउंडर ने बताया अपनी बेबी गर्ल का नाम

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के स्टार क्रिकेटर आंद्रे रसेल के घर में नन्ही परी का आगमन हुआ है। अपने विस्फोटक बल्लेबाजी में आईपीएल के पिछले सीजन में कमाल करने वाला यह कैरेबियाई क्रिकेटर निश्चित तौर पर इस समय दुनिया के सबसे खुश व्यक्ति होंगे।

31 साल के जमैका के स्टार ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर पत्नी जस्सिम लोरा के साथ अपनी बेटी के जन्म का स्वागत किया। रसेल और लोरा की शादी को तीन साल हो चुके हैं और यह उनका पहला बच्चा है।

रसेल के घर आई नन्ही परी

रसेल के घर आई नन्ही परी

छोटी राजकुमारी का नाम अमाया रसेल रखा गया है जिनकाजन्म फ्लोरिडा के एक अस्पताल में हुआ है। रसेल ने गुरुवार को इंस्टाग्राम के माध्यम से अपने प्रशंसकों को इस बात की जानकारी दी। इस तस्वीर में रसेल अपनी बच्ची का हाथ थामे हुए हैं।

रसेल ने लिखा- दुनिया में अमाया एस रसेल का स्वागत है। ईश्वर हमेशा अच्छे रहे हैं। मेरी मजबूत क्वीन लोरा के लिए ईश्वर का शुक्रिया।

बेटी का रखा नाम-

बेटी का रखा नाम-

इस फोटो पर अब तक 2 लाख तक लाइक और 2 हजार से ऊपर कमेंट आ चुके हैं। इस दौरान रसेल को उनकी टीम के साथियों डरेन सैमी, क्रिस गेल, फैबियन एलन आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।

शेन वॉटसन ने बताया दुनिया में बेस्ट सेल्फी लेने वाले क्रिकेटर का नाम

इससे पहले पिछले साल सितंबर में रसेल ने अपने बेबी के आगमन की सूचना दी थी। साथ ही रसेल ने बताया था- यह एक लड़की है, मेरी जिंदगी में एक और आशीर्वाद, ये फर्क नहीं पड़ता कि ये लड़का हो या लड़की, मैं केवल ईश्वर से स्वस्थ बच्चे की कामना करता हूं।

रसेल-लोरा की जोड़ी शानदार

रसेल-लोरा की जोड़ी शानदार

रसेल की पत्नी लोरा उनके साथ अक्सर क्रिकेट टूर पर जाती रहती हैं। वे आईपीएल 12 के दौरान भी रसेल के साथ देखी गईं थीं। बता दें कि रसेल ने पिछले आईपीएल सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से कई धमाकेदार पारियां खेलकर मैच जिताए थे।

रसेल ने वेस्टइंडीज की ओर से अपना अंतिम मुकाबला क्रिकेट विश्व कप में खेला था, लेकिन उनका घुटना चोटिल हो गया था जिसके चलते वे बाहर हो गए थे और उन्होंने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज भी मिस कर दी थी।

Story first published: Friday, January 24, 2020, 10:21 [IST]
Other articles published on Jan 24, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+