आईपीएल-8 : रसेल ने नाइट राइडर्स को दिलाई जीत

By Ians

पुणे| आंद्रे रसेल (66) की धमाकेदार पारी के बल पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने शनिवार को महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) क्रिकेट स्टेडियम में हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के 14वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को चार विकेट से हरा दिया। किंग्स इलेवन से मिले 156 रनों के लक्ष्य को नाइट राइडर्स ने छह विकेट खोकर 13 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।रसेल को उनकी मैच जिताऊ पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

रसेल जब मैदान पर उतरे तो नाइट राइडर्स 7.5 ओवरों में पांच विकेट पर 60 रन बना सका था और उसे जीत के लिए शेष 12 ओवरों में 96 रनों की दरकार थी।

लेकिन रसेल ने यूसुफ पठान (नाबाद 28) के साथ शानदार 95 रनों की साझेदारी निभाकर टीम को किंग्स इलेवन के स्कोर की बराबरी तक पहुंचा दिया। हालांकि स्कोर बराबर करने के ठीक बाद रसेल, मिशेल जॉनसन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।

रसेल ने अपनी अतिशी पारी में 36 गेंदों का सामना कर नौ चौके और दो छक्के लगाए। पठान 24 गेंदों पर चार चौके लगाकार अंत तक नाबाद रहे।

रसेल के जाने के बाद पहली ही गेंद पर चौका जड़कर पियूष चावला ने नाइट राइडर्स को जीत दिला दी।

हालांकि इससे पहले लक्ष्य का पीछा करने उतरे नाइट राइडर्स एक समय संकटग्रस्त नजर आ रहे थे। नाइट राइडर्स शुरू से ही रन गति तेज रखी हालांकि उनके विकेट भी लगातार अंतराल पर गिरते रहे।

शीर्ष क्रम पर रोबिन उथप्पा (13), कप्तान गौतम गंभीर (11) और मनीष पांडेय (12) कुछ खास नहीं कर सके।

संदीप शर्मा ने आठवें ओवर में लगातार दो गेंदों पर गंभीर और रायन टेन डोशेट (0) के विकेट चटकाकर नाइट राइडर्स को संकट में ला दिया था। लेकिन उसके बाद नाइट राइडर्स ने रसेल के रूप में अपना आखिरी विकेट गंवाया।

सूर्यकुमार यादव (23) ने भी अहम पारी खेली। उन्होंने 10 गेंदों में दो चौके और दो छक्के लगाए।

किंग्स इलेवन के लिए संदीप शर्मा ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाए।

इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे किंग्स इलेवन की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 27 रनों पर उसके तीन विकेट गिर चुके थे।

मुरली विजय खाता खोले बगैर चौथी गेंद पर ही आंद्रे रसेल के हाथों लपके गए। विरेंद्र सहवाग (11) और रिद्धिमान साहा (15) भी ज्यादा देर नहीं टिक सके। सहवाग का विकेट रसेल ने और साहा का विकेट मोर्कल ने लिया।

इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल (33) ने कप्तान जॉर्ज बेले (59) के साथ चौथे विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी कर टीम को स्थिरता प्रदान की।

उमेश ने हालांकि 12वें ओवर की चौथी गेंद पर रसेल के हाथों कैच कराकर मैक्सवेल की पारी समाप्त कर दी और अच्छी बन रही इस जोड़ी को तोड़ दिया। इस बीच मैक्सवेल ने 26 गेंदों में दो चौके और इतने ही छक्के लगाए।

इसके बाद डेविड मिलर की जगह टीम में शामिल किए गए थिसारा परेरा (9) भी जल्द ही मनीष को कैच थमा चलते बने, जबकि 10 गेंदों में एक छक्का लगाने के बाद गुरकीरत सिंह (11) भी उमेश के तीसरे शिकार बने।

इस बीच बेले एक छोर पर जमकर बल्लेबाजी करते रहे और 45 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के लगाए। आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर वह रन आउट हो पवेलियन लौटे। मोर्कल ने आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर मिशेल जॉनसन (1) के रूप में किंग्स इलेवन का नौवां विकेट चटकाया।

नाइट राइडर्स की ओर से उमेश यादव ने सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किए, जबकि उनके दिग्गज स्पिन गेंदबाज सुनील नरेन सबसे किफायती रहे। नरेन ने चार ओवरों में 17 रन देकर एक विकेट चटकाया। आंद्रे रसेल को दो विकेट मिले।

इस जीत के साथ मौजूदा चैम्पियन नाइट राइडर्स के तीन मैचों से चार रन हो गए और बेहतर नेट रन रेट के आधार पर वे इतने ही अंक हासिल करने वाले दिल्ली डेयरडेविल्स से ऊपर तीसरे स्थान पर पहुंच गए।

दूसरी ओर किंग्स इलेवन के चार मैचों में दो अंक ही रह गए और वे मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से ऊपर छठे क्रम पर हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Sunday, April 19, 2015, 8:17 [IST]
Other articles published on Apr 19, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+