For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बिना गेंद का सामना किए बल्लेबाज हो गया आउट, ICC ने भी दिया रिएक्शन

नई दिल्ली। क्रिकेट एक ऐसा खेल है जहां किसी भी समय दर्शकों को रोमांच देखने को मिल सकता है। कई बार ऐसे माैके भी देखने को मिले जिससे ना सिर्फ दर्शक बल्कि बल्लेबाज भी हैरान रह गए। आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 में भी ऐसा पल देखने को मिला जहां बल्लेबाज गेंद का सामना किए बिना पवेलियन लाैट गया। इससे बल्लेबाज तो निराश दिखा, वहीं आईसीसी भी रिएक्शन देने से खुद को रोक नहीं सका।

यह भी पढ़ें- चयनकर्ता हार्दिक पांड्या को करना चाहते थे बाहर, लेकिन धोनी नहीं हुए राजी

बिना गेंद खेले यूं हुए आउट

बिना गेंद खेले यूं हुए आउट

दरअसल, हुआ ऐसा कि सुपर 12 के ग्रुप 1 मुकाबले में शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ विंडीज जब बल्लेबाजी कर रहा था तो किरोन पोलार्ड 16 गेंदों का सामना करके रिटायर हर्ट हो गए। इसके बाद क्रीज पर आंद्रे रसेल आए। रसेल से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। पारी के 13वें ओवर में तस्कीन अहमद गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की चौथी गेंद का सामना रोस्टन चेस कर रहे थे। रोस्टन ने अहमद की गेंद पर सीधा शॉट खेला जिससे गेंद तस्कीन के जूते पर लगते हुए सीधे नॉन स्ट्राइक स्टंप पर जा लगी। वहीं पोलार्ड दाैड़ने के लिए क्रीज से थोड़ा बाहर निकल चुके थे।

इसी के साथ बांग्लादेश की पूरी टीम ने आउट की अपील की और अंपायर्स ने भी फैसला लेने में कोई देरी नहीं की और तुरंत ही आउट का अपना फैसला दे दिया। रसेल डायमंड डक आउट हो गए। रसेल खुद नहीं समझ सके कि आखिर उनके साथ ये धोखा कैसे हो गया। उनकी किस्तम साथ नहीं दे सकी। इस कारण रसेल बिना गेंद खेले ही पवेलियन लाैट गए। आईसीसी ने उनके आउट होने का वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'यह हमने अभी क्या देखा।'

बल्ले से खास कमाल नहीं कर पाए रसेल

बता दें कि जब बल्लेबाज नॉन-स्ट्राइकर छोर पर खड़ा होता है और रन लेते हुए बिना कोई गेंद खेले शून्य पर आउट हो जाता है तो उसे डायमंड डक कहा जाता है। रसेल इस टी20 विश्व कप में बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए हैं। आईपीएल मैचों में धमाल मचाने वाले रसेल इंग्लैंड के खिलाफ हुए पहले मैच में भी पहली गेंद पर आउट हो गए थे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ वह 4 गेंदों में सिर्फ 5 रन बना सके। अब बचे दो मैचों में रसेल रन बनाते हैं या नहीं, यह देखना बाकी है। विंडीज का अब अगला मैच 4 नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ होगा। फिर 6 नवंबर को आस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा।

सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदें हैं जिंदा

सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदें हैं जिंदा

वहीं मैच की बात करें तो विंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 142 रन बनाए। विंडीज की ओर से निकोलस पूरन ने कमाल की बल्लेबाजी की और 22 गेंद पर 40 रन बनाए, जिसमें 1 चाैका और 4 छक्के शामिल रहे। जेसन होल्डर ने 5 गेंदों में नाबाद 15 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम को आखिरी ओवर में 13 रन चाहिए थे, लेकिन वह 3 से मैच हार गई। इसी के साथ बांग्लादेश का सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया है तो विंडीज की उम्मीदें अभी भी जिंदा हैं। विंडीज की यह तीन मैचों में पहली जीत रही, जबकि बांग्लादेश को लगातार तीसरी हार मिली।

Story first published: Friday, October 29, 2021, 20:47 [IST]
Other articles published on Oct 29, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+