For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका, चोट के चलते विश्व कप से बाहर हुआ धाकड़ खिलाड़ी

नई दिल्ली: क्रिकेट विश्व कप 2019 जहां अपने शुरुआती समय में बारिश की मार के चलते काफी आलोचनाओं का केंद्र बिंदु बना तो एक तरफ दूसरी ऐसी चीज के लिए भी चर्चित रहा जिसमे आईसीसी सीधे तौर पर कुछ नहीं सकती है। लेकिन यह चीज सीधे विश्व कप की गुणवत्ता और टीमों के बीच प्रतिद्वंदता पर असर डालती है। हम यहां पर बात कर रहे हैं खिलाड़ियों की चोटों की जो विश्व कप शुरू होने से पहले ही चर्चोओं में आ गईं थी और अब तक टूर्नामेंट को लगातार प्रभावित कर रही हैं।

जी हां, ताजा जानकारी यह है कि वेस्टइंडीज के धाकड़ खिलाड़ी आंद्रे रसेल चोट के कारण विश्व कप से बाहर हो गए हैं। रसेल के स्थान पर सुनील एंब्रिस को वेस्टइंडीज टीम में शामिल किया गया है। क्रिकेट विश्व कप के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है।

वेस्टइंडीज की टीम ने विश्व कप 2019 में अब तक 6 मुकाबले खेलें हैं और केवल 1 ही जीत दर्ज की है। रसेल विश्व कप की शुरुआत से ही लगातार घुटने की समस्या से ग्रसित थे। हालांकि वह इस समस्या के साथ पूरे विश्व कप में खेलने को लेकर निश्चिंत थे। उनके बाहर होने के कारण अब विंडीज टीम को आगे के मैचों में बड़ा झटका लगा है क्योंकि रसेल ने इस टूर्नामेंट में अपनी गेंदबाजी से भी प्रभावित किया था।

इससे पहले डेल स्टेन और शिखर धवन जैसे बड़े खिलाड़ी पहले ही चोटों के कारण विश्व कप से बाहर हो चुके हैं। इसके अलावा जेसन रॉय भी इस समय चोट के कारण बाहर बैठे हुए हैं। उनके भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले तक ठीक होने की संभावना जताई जा रही है।

Story first published: Monday, June 24, 2019, 20:21 [IST]
Other articles published on Jun 24, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+