For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विंडीज की टी-20 टीम से 'छुट्टी' लेकर ग्लोबल टी-20 लीग खेलते नजर आए आंद्रे रसेल

नई दिल्ली। भारत के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज के दाैरान विंडीज के लिए आंद्रे रसेल खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। रसेल ने टीम से 'छुट्टी' लेकर ग्लोबल कनाडा टी-20 लीग में खेलने का फैसला लिया है। रसेल के स्थान पर जेसन मोहम्मद को टीम में जगह दी है। मोहम्मद ने विंडीज के लिए नौ टी-20 मैच खेले हैं और वनडे तथा टी-20 में टीम की कप्तानी भी की है। टी-20 सीरीज के पहले दो मैच अमेरिका में खेले जाने हैं। विंडीज की अंतरिम चयन समिति ने 14 सदस्यीय टीम का ऐलान किया था और उसमें रसेल को फिटनेस टेस्ट पास करने की शर्त के साथ टीम में जगह दी थी।

विंडीज के अंतरिम मुख्य कोच फ्लायड रीफर ने कहा कि हम जेसन मोहम्मद का पहले 2 टी-20 मैचों के लिए टीम में स्वागत करते हैं। उसे खेल के तीनों प्रारूपों में खेलने का काफी अनुभव है। उन्होंने कहा कि आंद्रे रसेल जैसे खिलाड़ी की जगह लेना इतना आसान नहीं है लेकिन हमें भरोसा है कि जेसन अच्छा प्रदर्शन करेगा।

कार्लोस ब्रेथवेट ने रसेल के भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से हटने के कुछ घंटे बाद ही कनाडा में ग्लोबल टी20 (GT20) में खेलने का बचाव किया है। ब्रेथवेट का मानना है कि रसेल को उनकी फिटनेस के लिए काफी आलोचना झेलनी पड़ी हैं और वह जब भी मौका मिले खेलने के हकदार हैं। ब्रथेवेट ने कहा कि रसेल वैंकूवर के लिए बिना '100 फीसदी फिट' हुए ही खेल रहे थे लेकिन वह अपने देश के लिए खेलते हुए औसत से कम प्रदर्शन नहीं करना चाहते।

ब्रेथवेट ने कहा, 'मुझे लगता कि अपनी चोट की समस्याओं के लिए उनकी (रसेल) की मीडिया में कड़ी आलोचना हो रही है। और मेरे ख्याल से हमारे लिए ये देखना कि वह मैदान में लंगड़ा रहे हैं और ये मान लेना बहुत आसान है कि वह चोटिल हैं ।' उन्होंने कहा, 'लेकिन हम इसे दूसरे तरीके से भी देख सकते हैं और कह सकते हैं कि वह घर पर हो सकते हैं, या कहीं और भी हो सकते हैं और वेस्टइंडीज के लिए खेलने की कोशिश नहीं कर रहे हैं।'

Story first published: Saturday, August 3, 2019, 17:26 [IST]
Other articles published on Aug 3, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+