For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2018: सिक्सर किंग रसेल से पार पाना नहीं है आसान

कोलकाता: आईपीएल में सोमवार को खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स के आन्द्रे रसेल ने 12 गेंदों पर 41 रन की तूफानी पारी खेली। आन्द्रे रसेल ने अपनी पारी में छह छक्के जमाए। सभी छक्के मोहम्मद शामी की गेंद पर लगे। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए। एक बार को लगा कि केकेआर 150 के आस पास ही स्कोर खड़ा कर पाएगी लेकिन फिर आया रसेल का तूफान और जिन्होंने केकेआर को 200 तक पहुंचा दिया।

आंद्रे रसेल ने इंडियन प्रीमियर लीग 2018 में छक्के लगाने के स्तर को अलग जगह पहुंचाया हैं। दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ छः छक्के की मदद से 12 में बॉल 41 रन बनाने वाले रसेल ने दिल्ली डेयरडेविल्स से मैच छीन लिया। CSK के खिलाफ भी रसेल ने 36 गेंदों में 11 छक्कों व एक चौके की मदद से नाबाद 88 रन बनाए थे।

रसेल ने क्रीज पर रहने को इसकी बड़ी वजह बताई। रसेल ने कहा कि यह सिर्फ आत्मविश्वास है, अपने आप को समर्थन देना। टीम का समर्थन मिलना और अच्छा प्रदर्शन करना ही सबकुछ होता हैं। जब रसेल बल्लेबाज़ी करने पहुंचे तो कोलकाता ने 13.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 117 रन बना लिए थे। एक और विकेट और यह दिल्ली को फायदा पहुंचा सकता था। रसेल ने सिर्फ 22 गेंदों में नीतीश राणा के साथ 61 रन जोड़े और कोलकाता को 200 रन बनाने का मौका दिया। दिल्ली के खिलाफ रसेल ने एक बार फिर तूफानी पारी खेली। रसेल ने कहा कि राणा ने 35 गेंद में 59 रन बनाए जोकि काफी अच्छा रहा।

रसेल ने कहा, 'जब मैं क्रीज पर आया था यह एक अच्छा विकेट था क्योंकि गेंद बल्ले पर आ रही थी। राणा से मुझे बहुत कुछ कहना नहीं था। वह एक बहुत, बहुत प्रतिभाशाली खिलाड़ी है वह एकदम कूल रहता है, वह सफलता की नई सीढ़ियां चढ़ने वाला है।'

ये भी पढ़ें: PHOTOS: तूफानी बल्लेबाज आंद्रे रसेल की वाइफ का ग्लैमरस अंदाज

Story first published: Tuesday, April 17, 2018, 16:51 [IST]
Other articles published on Apr 17, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+