आंद्रे रसेल की पत्नी जेसिम लोरा आई सुर्खियों में, शेयर की बोल्ड तस्वीरें
स्पोर्ट्स डेस्क(नोएडा) सिर्फ क्रिकेटर्स ही दुनियाभर में नाम कमाने में सफल नहीं होते, बल्कि उनकी पत्नियां भी चर्चा में रहती हैं। जब कोई क्रिकेटर बड़ा करिश्मा करता है तो उसकी पत्नी के रिएक्शन का जिक्र भी सोशल मीडिया पर होने लगता है। मैदान पर खिलाड़ियों को ना सिर्फ फैंस का बल्कि पत्नियों का भी सपोर्ट मिलता है। वहीं आईपीएल में कई बार विंडीज क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल की पत्नी जेसिम लोरा नजर आई हैं, जो अपनी हाॅट अदाओं के कारण चर्चित हैं। अब लोरा ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर बोल्ड तस्वीरें शेयर कर कहर ढाया है।

शेयर की बोल्ड तस्वीरें
रसेल मैदान पर चाैकों-छक्कों की बरसात करने के लिए जाने जाते हैं, तो वहीं उनकी पत्नी लोरा सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी बोल्ड तस्वीरों के साथ फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। हाल ही में लोरा ने एक समुद्र किनारे फोटोशूट करवाया जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। तस्वीरों में लोरा बिकनी में नजर आ रही हैं। लोरा अपनी अदाओं के जरिए किसी को भी अपना दीवाना बना सकती हैं।
|
क्रिकेट जगत में है पाॅपुलर जोड़ी
रसेल और जैसिम ने साल 2014 में सगाई की थी और फिर ये दोनों साल 2016 में शादी के बंधन में बंध गए। हाल ही में जैसिम मां बनी हैं। क्रिकेट जगत में ये जोड़ी काफी पॉपुलर है। मैदान पर जब रसेल कोई बड़ी पारी खेलते हैं तो उसके बाद उनकी पत्नी भी चर्चा में आ जाती हैं।
|
शाहरुख की हैं फैन
बता दें कि जैसिम लोरा अकसर आंद्रे रसेल के साथ ट्रैवल करती हैं। वो जहां क्रिकेट खेलने जाते हैं लॉरा उनके साथ होती हैं। आईपीएल के कई सीजन में वो केकेआर को चीयर करते हुए दिखीं थी। जैसिम शाहरुख खान की बड़ी फैन हैं।

किसी माॅडल से कम नहीं
लोरा इंस्टाग्राम पर काफी फेमस हैं। उनके फाॅलोअर्स की संख्या 3 लाख 42 हजार से भी ज्यादा है, जहां वह आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। रसेल की बॉडी गजब है लेकिन उनकी पत्नी जैसिम भी कुछ नहीं। मां बनने के बावजूद जैसिम ने खुद को बेहद फिट रखा हुआ है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
