Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गांगुली के साथ भिड़ने वाले फ्लिंटॉफ को पत्नी सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार!

लंदन: अपने समय में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार रहे एंड्रयू फ्लिंटॉफ को कौन नहीं जानता है। एंड्रयू फ्लिंटॉफ अपने खेल के अलावा अपनी हरकतों के लिए भी चर्चा में रहते हैं। फ्लिंटॉफ अक्सर अपनी हरकतों के कारण टीम के लिए भी दिक्कतें पैदा कर देते थे। खबर है कि मैदान पर खिलाड़ियों से भी उलझ जाने वाले इस पूर्व क्रिकेटर को इंग्लैंड में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि फ्लिंटॉफ ने कुछ भी गलत करने की बात को सिरे से खारिज किया है।

'फ्रेडी के नाम से मशहूर फ्लिंटॉफ को रविवार को तब गिरफ्तार किया जब वो पत्नी रेचल के साथ थे। हालांकि उनकी पत्नी ने इससे इंकार किया और कहा कि वो गिरफ्तार नहीं हुए थे। रेचल ने कहा कि वो दोनों एकदम ठीक हैं। उन्हें कुछ नहीं हुआ। खबरों के मुताबिक, फ्लिंटॉफ को चेशायर पुलिस स्टेशन ले जाया गया था और घंटों वहीं पर रखा गया था।

हालांकि दी सन द्वारा प्रकाशित ख़बरों के अनुसार, फ्रेडी की गिरफ़्तारी के पीछे कारणों का पता नहीं चला है। वहीं उनकी पत्नी ने इसे अफवाह बताया है और कहा है कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।

फ्लिंटॉफ ने अपने करियर में इंग्लैंड को कई यादगार जीत दिलाई जिसमें एशेज एक है। साल 2005 के इसी एशेज में जीत के बाद जिस प्रकार फ्रेडी ने सेलिब्रेट किया था, उसकी काफी आलोचना हुई थी। वर्ष 2002 में फ्लिंटॉफ ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत के खिलाफ वनडे मैच में मिली जीत के बाद अपनी टी शर्ट को हवा में लहराया था, इसका जवाब भी सौरव गांगुली ने टी-शर्ट उतार कर दिया था जब भारत ने नेटवेस्ट सीरीज में ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

इसी प्रकार टी20 विश्व कप में युवी के साथ फ्लिंटॉफ उलझ गये थे और इसका सारा गुस्सा युवी ने स्टुअर्ट ब्रॉड पर निकाला और ओवर की 6 की 6 गेंदों पर छक्का जड़ फ्लिंटॉफ को करारा जवाब दिया था।

Story first published: Monday, May 7, 2018, 15:08 [IST]
Other articles published on May 7, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+