For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर ने हार्दिक पांड्या को बताया सबसे बड़ा मैच विनर

नई दिल्ली। हार्दिक पांड्या निश्चित तौर पर आने वाले समय के बड़े खिलाड़ी हैं। एक ऐसा खिलाड़ी जो अपने दम पर कुछ ही पलों में मैच का पासा पलट सकता है। फिलहाल हार्दिक ने आईपीएल 2019 के सीजन में अपनी क्षमताओं की झलक दिखाई है लेकिन अभी भी इस खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लंबा सफर तय करना बाकी है। खासकर पिछला साल यानी 2018 उनके करियर के लिए निराशाजनक साबित हुआ। एक टॉक शो में महिलाओं पर अपमानजनक टिप्पणी करने से लेकर पीठ में चोट लगने तक हार्दिक कई समस्याओं से जूझते रहे।

अब हार्दिक ने वापसी कर ली है और क्रिकेट से मिले ब्रेक को अपनी लय बनाने में इस्तेमाल किया है। पांड्या एक ऑलराउंडर हैं और अब उनको एक पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर से तारीफों के पुल मिल रहे हैं। ये ऑलराउंडर हैं पूर्व इंग्लिश ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ। फ्लिंटॉफ ने मानना है हार्दिक एक मैच विनर खिलाड़ी है। फ्लिंटॉफ ने कहा है वनडे क्रिकेट में ऑलराउंडर ,की भूमिका निभाने वाले खिलाड़ी मैच विनर बन सकते हैं। मौजूदा दौर के हरफनमौला खिलाड़ियों में फ्लिंटॉफ ने हार्दिक पांड्या को विशुद्ध मैच विनर माना है।

'मिरर' से बातचीत करते हुए फ्लिंटॉफ ने बताया, 'मुझे लगता है कि उनको अब तक वो पहचान नहीं मिली है जिसके वो हकदार हैं लेकिन वो एक ऐसे खिलाड़ी है जिनको आप अपनी टीम में शामिल करना चाहोगे। उम्मीद करता हूं कि इन गर्मियों में हम हार्दिक का बेस्ट प्रदर्शन देखेंगे।'

उल्लेखनीय है इन्ही गर्मियों में इंग्लैंड में विश्व कप 2019 शुरू होने जा रहा है, जिसका शुभारंभ 30 मई से होगा। टीम इंडिया को अपना पहला मैच साउथहैंप्टन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 जून से खेलना है। हार्दिक पांड्या को विश्व कप जाने वाली 15 सदस्यीय टीम इंडिया में भी स्थान मिल चुका है। पांड्या के अलावा भारत ने दो अन्य ऑलराउंडर्स के रूप में रविंद्र जडेजा और विजय शंकर को भी चुना है। आपको बता दें कि हार्दिक के लिए मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए यह शानदार साल रहा है और अब आगामी विश्व कप में उनसे काफी उम्मीदें बढ़ चुकी हैं।

Story first published: Friday, May 10, 2019, 19:26 [IST]
Other articles published on May 10, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+