यूसुफ पठान ने जड़ा दोनों पारियों में शतक लेकिन हिरवानी से हो गया पंगा, फंसे विवाद में
इंदौर। कभी टीम इंडिया के खब्बू बल्लेबाज कहे जाने वाले यूसुफ पठान इन दिनों रणजी ट्राफी में अपने जलवे बिखेर रहे हैं और मध्यप्रदेश के खिलाफ उन्होंन दोनों पारियों में शानदार शतक जड़कर जोरदार आगाज किया है। हालांकि उनका शतक उनकी टीम को हार से बचा नहीं पाया और उल्टा वो एक विवाद में भी फंस गए हैं।
यूसुफ पठान का हुआ मिहिर से पंगा
दरअसल हुआ यूं कि बड़ौदा की पहली पारी के दौरान तीसरे दिन यूसुफ पठान और उनके छोटे भाई कप्तान इरफान पठान के साथ क्रीज पर थे ।वह हिरवानी की गेंद पर रन लेने के लिए दौड़े थे, लेकिन उन्हें लगा कि वह गेंदबाज उनका रास्ता रोक रहा है। इसी बीच फील्डर अंकित शर्मा ने रन आउट करने के लिए थ्रो किया, लेकिन वह थ्रो यूसुफ के हाथ पर लगा, जिस पर यूसुफ को गुस्सा आ गया और वो भड़क गए और हिरवानी को गुस्से में कुछ कह दिया।
हिरवानी को भी पठान पर गुस्सा आ गया
हिरवानी को भी पठान पर गुस्सा आ गया और उन्होंने उन्हें तल्ख जवाब दिया, जिसके बाद मैदान पर तगड़ी बहस शुरू हो गई। मामला बढ़ते देख अंपायरों को मामले में हस्तकक्षेप करना पड़ा। इरफान और मध्यप्रदेश के कप्तान देवेंद्र बुंदेला ने भी दोनों खिलाड़ियों को समझाया, तब जाकर झगड़ा शांत हुआ।
8 विकेट से हार का सामना
गौरतलब है कि इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में युसुफ पठान ने मध्य प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-सी मुकाबले में 111 (125 गेंद, 13चौके, 6 छक्के) और नाबाद 136 (154 गेंद , 16चौके, 7छक्के) रनों की पारी खेली. लेकिन फिर भी उनकी टीम को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मध्य प्रदेश ने पहले खेलते हुए 551/8 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। जवाब में बड़ौदा की टीम 302 रनों पर सिमट गई और फॉलोऑन करते हुए 318 रन का स्कोर बना पाई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
