
एंड्रयू साइमंड्स ने हरभजन सिंह से ड्रेसिंग रूम में की थी बात :
इस प्रकरण को लेकर साइमंड्स अपनी बात पर आडिग रहे। उन्होंने कहा कि हरभजन सिंह ने कई बार उनसे अभद्र भाषा में बात की थी। साइमंड्स ने कहा, 'मैंने भारत में इस श्रृंखला से पहले हरभजन सिंह से बात की थी, उसने भारत में पहले भी मुझे बंदर कहा था। मैं उनके ड्रेसिंग रूम में गया और कहा, क्या मैं एक मिनट के लिए हरभजन से बाहर बात कर सकता हूं, प्लीज? वह बाहर आया और मैंने कहा, देखो, इस तरह के नाम से पुकारना बंद होना चाहिए वर्ना यह चीज हाथ से बाहर निकल जाएगी।'

ज्यादा शराब पीने लेगे थे साइमंड्स:
साइमंड्स ने 'आॅस्ट्रेलियन ब्राडकास्टिंग कारपोरेशन से बातचीत के दौरान कहा कि, 'इस घटना के बाद मेरे क्रिकेटिंग करियर में गिरावट शुरू हो गई। मैंने बहुत शराब पीना शुरू कर दिया। मैं दबाव महसूस करने लगा कि मैंने अपने साथी खिलाड़ियों को इस प्रकरण में फंसा दिया। मैं इसका सामना गलत तरीके से कर रहा था। मैं महसूस कर रहा था कि मैं दोषी हूं, मैंने अपने साथियों को ऐसी चीज में शामिल कर दिया जिसमें मुझे लगता है कि वे शामिल होने के हकदार नहीं थे।

CA ने रद्द किया था साइमंड्स का कॉन्ट्रैक्ट :
साइमंड्स बताते हैं कि इस घटना के चलते साइमंड्स काफी दबाव में थे और वह शराब के आदी हो गएउन्हें अत्यधिक शराब पीने और अन्य कई नियमों को तोड़ने के लिए टी-20 विश्व कप से बीच में ही वापस स्वदेश भेज दिया गया। क्रिकेट आॅस्ट्रेलिया ने उनका अनुबंध भी समाप्त कर दिया था।


Click it and Unblock the Notifications
