For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: पर्पल कैप मिलने के बाद इस वजह से फूट-फूट कर रोया यह गेंदबाज

नई दिल्ली। हर तरफ आईपीएल की धूम मची है। अब यह मुकाबला बेहद रोमांचक दौर से गुजर रहा है। सभी टीमें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। इस सीजन का आधे से ज्यादा सफर भी लगभग तय किया जा चुका है। अब सभी टीमों की निगाहें इस बाक पर हैं की आखिर कैसे भी शानदार प्रदर्शन करके प्लेऑफ में जगह बनाई जाए। मंगलवार को भी एक ऐसा ही रोमांचक मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान के बीच देखने को मिला। इस मैच में शानदार जीत हासिल करने के बाद राजस्थान की टीम के लिए प्लेऑफ में बने रहने की उम्मीदें भी अभी कायम है। इस मैच में किंग्स इलेवन पंजाब की हार जरूर हुई लेकिन इस मैच में दो खिलाड़ियों ने सभी का दिल जीत लिया। जहां एक ओर केएल राहुल ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर लोगों के दिल पर राज किया वहीं एंड्रयू टाई ने पर्पल कप हासिल करने के बाद जो प्रतिक्रिया दी उसने सभी का दिल जीत लिया।

फूट-फूट कर रोए टाईः इस मैच में टाई ने शानदार गेंदबाजी करते हुए राजस्थान का स्कोर 158 रन प ही समेट दिया। उन्होंने अपनी इस पारी में 4 विकेट झटके और राजस्थान के बल्लेबाजों को मैदान पर पैर नहीं जमाने दिया। बता दें की आईपीएल का यह मौजूदा सफर टाई के लिए बेहद खास रहा है, उन्होंने अब तक इस मुकाबले में सबसे ज्यादा 18 विकेट चटकाए हैं। मैच के बाद जब उन्हें पर्पल कैप पहनाई गई तो यह खिलाड़ी फूट-ऱूट कर रोने लगा। उन्होंने बताया की आज उनकी दादी का देहांत हो गया है। टाई ने अपनी इस सफलता को दादी समेत अपने पूरे परिवार को समर्पित किया, इस मैच में टाई हाथ में एक बैंड बांधकर भी उतरे थे जिसपर लिखा था ग्रैंडमदर
। यह दुख भरी घटना उन्होंने ग्रीम स्मिथ को सुनाया। गौरतलब हो की पंजाब की टीम ने टाई को 7 करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा था। बता दें की टाई ने जब आईपीएल का डेब्यू किया था तब उन्होने विकेट की हैट्रिक भी लगाई थी।

Story first published: Wednesday, May 9, 2018, 12:01 [IST]
Other articles published on May 9, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+