अजिंक्य रहाणे के बचपन के दोस्त भारत को हारते हुए देखना चाहते हैं
सिडनी। विश्व कप में भारत ने शानदार आगाज करते हुए अपना विश्व कप अभियान जारी रखा है। भारत ने पहले पाकिस्तान और फिर दक्षिण अफ्रीका के उपर जबरदस्त जीत दर्ज की है। लेकिन भारत का अगला मैच यूएई से है जिसमें एक दिलचस्प जंग भी है।
दरअसल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जिस तरह की आतिशी पारी अजिंक्य रहाणे ने खेली है उनके लिए अगले मैच में उन्ही के बचपन के दोस्त मुसीबत का सबब बन सकते हैं। दिलचस्प बात ये है कि यूएई के विकेट कीपर स्वप्निल पाटिल भारत के मूल निवासी हैं और उन्होंने रहाणे के साथ क्रिकेट खेलना शुरु किया था।
स्वप्निल पाटिल कहते हैं कि तकरीबन 10 साल पहले उन्होंने रहाणे के साथ क्रिकेट खेलना शुरु किया था। स्वप्निल नौकरी के सिलसिले में यूएई गये थे लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन की बदौलत यूएई की टीम में जगह बनाने में सफलता हासिल की।
स्वप्निल ने कहा कि वह रहाणे का विकेट जल्दी गिराना चाहते हैं और वह दिल से चाहते हैं कि भारत के खिलाफ यूएई की टीम जीत दर्ज करे। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि कभी एक साथ क्रिकेट की शुरुआत करने वाले रहाणे और स्वप्निल विश्वकप में किस अंदाज में एक-दूसरे का सामना करेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
