For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कैंसर पीड़ित पत्नी का साथ देने के लिए इस दिग्गज क्रिकेटर ने बोर्ड को कहा अलविदा

नई दिल्ली। इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एंड्रयू स्ट्रॉस ने इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के निर्देशक पद से अस्थायी रूप से अलविदा कह दिया है। एंड्रयू स्ट्रॉस ने व्यक्तिगत कारणों के चलते खुद को अलग किया है। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि उन्होंने ऐसा अपनी पत्नी की देखभाल के लिए किया है जो कैंसर से पीड़ित हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एंड्रयू की पत्नी को पिछले वर्ष दिसंबर में कैंसर पीड़ित होने का पता चला था और अब वह इसके इलाज के नए चरण से गुजरेंगी।

हालांकि बोर्ड में स्ट्रॉस का काम पूर्व क्रिकेटर एंडी फ्लॉवर संभालेंगे। निर्देशक पद से हटने के बाद स्ट्रॉस ने मीडिया को बताया "कई लोग जानते हैं कि दिसंबर में मेरी पत्नी के कैंसर का पता चला था, सौभाग्यवश अब तक वह बहुत ठीक रही हैं। लेकिन जल्द ही वह नए इलाज से गुजरने वाली हैं, जोकि उनके लिए और ज्यादा चुनौतीपूर्ण होने जा रहा है। ऐसे वक्त में मुझे उनके और परिवार के साथ कुछ समय बिताने आवश्यकता है। इलाज के दौरान मैं खुद को हर रोज के कामों से अलग कर रहा हूं और मेरी जगह एंडी फ्लॉवर अच्छे से भरेंगे। हम सभी उनकी क्षमताओं और अंग्रेजी क्रिकेट और आसपास को लेकर उनके अनुभव के बारे में जानते हैं।"

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्ट्रॉस की नजरें इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज के बाद भारत के साथ टेस्ट सीरीज पर थीं। हालांकि उन्होंने कहा है कि उनके जाने से चीजें नहीं बदलेंगी। स्ट्रास तीन महीनों की छुट्टी पर हैं। उनका मानना है कि टीम की तैयारियां बेहद पुख्ता हैं। उनके जाने का असर टीम पर नहीं पड़ेगा। आपको बता दें कि स्ट्रास को उनके रिटायरमेंट के तीन वर्षों के भीतर मई 2015 में बोर्ड के डायरेक्टर के तौर पर नियुक्त किया गया था।

Story first published: Wednesday, May 23, 2018, 16:39 [IST]
Other articles published on May 23, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+