बॉर्डर-गवास्‍कर ट्रॉफी: आस्ट्रेलिया ब्रिगेड तैयार
सिडनी, 12 सितम्बर: भारत के साथ खेली जाने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज बॉर्डर-गवास्कर ट्रॉफी के लिए आस्ट्रेलिया की ब्रिगेड तैयार हो गई है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की घोषणा शुक्रवार को की गई। खास बात यह है कि इतनी महत्वपूर्ण सीरीज के लिए चयनित टीम में विवादों से घिरे हरफनमौला खिलाड़ी एंड्रयू सायमंड्स को जगह नहीं मिली है।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चमकदार प्रदर्शन करने वाले हरफनमौला खिलाड़ी शेन वॉटसन सायमंड्स की जगह खेलेंगे।
आस्ट्रेलियाई टीम पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से एक सप्ताह पहले 22 सितंबर को ही भारत पहुंच जाएगी। सबसे पहले टीम जयपुर पहुंचेगी, जहां वो राजस्थान क्रिकेट अकादमी की टीम के साथ एक दो दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी।
इसके बाद आस्ट्रेलियाई टीम का मैच तीन दिवसीय अभ्यास मैच बोर्ड अध्यक्ष एकादश के साथ होगा। यह मैच हैदराबाद में खेला जाएगा।
बॉर्डर-गवास्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच 9 अक्टूबर से बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
आस्ट्रेलियाई टीम इस प्रकार है : रिकी पोंटिंग (कप्तान), माइकल क्लार्क (उपकप्तान), डफ बोलिंगर, स्टुअर्ट क्लार्क, ब्रैड हैडिन (विकेटकीपर), मैथ्यू हेडन, माइकल हसी, फिल जैक्स, मिशेल जानसन, साइमन काटिच, जेसन क्रेझा, ब्रेट ली, ब्रेस मैकगेन, पीटर सिडल और शेन वॉटसन।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications