खराब प्रदर्शन के बाद एंजलो मैथ्यूज ने छोड़ी श्रीलंका की कप्तानी

नई दिल्ली। लगातार खराब प्रदर्शन से जूझ रही श्रीलंका की टीम के कप्तान एंजलो मैथ्यूज ने अपनी कप्तानी छोड़ दी है। जिम्बाब्वे के खिलाफ श्रीलंका की करारी हार के बाद कप्तान एंजलो मैथ्यूज ने कप्तानी छोड़ने का मन बना लिया था। अब उन्होंने इस का आधिकारिक ऐलान किया है।मैथ्यूज ने टेस्ट क्रिकेट, वनडे और टी20, तीनों ही फॉर्मेट से इस्तीफा दे दिया है।

एंजलो मैथ्यूज ने कप्तानी छोड़ने की बात 11 जुलाई को सुबह बताई और क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स से कप्तानी के पद से इस्तीफा दे दिया। मैथ्यूज के कप्तानी छोड़ने के बाद इस पद के लिए दिनेश चंडीमल को प्रबल दावेदार माना जा रहा है। मैथ्यूज में शुरुआत से ही कप्तानी के गुण थे।

उन्होंने श्रीलंका की अंडर-19 टीम की कप्तानी की, कोलंबो में अपने कॉलेज सेंट स्टीफंस की टीम के कप्तान रहे। श्रीलंका ए के कप्तान रहे और महज 25 साल की उम्र में वो श्रीलंका के सबसे युवा कप्तान बन गए। गौरतलब है कि मैथ्यूज ने श्रीलंका की कप्तानी 34 टेस्ट में की जिसमें जिसमें 13 जीते और 15 हारे। वहीं वनडे में उनका रिकॉर्ड भी अच्छा रहा। उनकी कप्तानी में टीम ने 47 वनडे मैच जीते और 46 मैच हारे।

Story first published: Wednesday, July 12, 2017, 1:27 [IST]
Other articles published on Jul 12, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+