IPL 2016: फिर भड़कीं प्रीति जिंटा, दी कोच को गालियां और धमकी?
नई दिल्ली। एक बार फिर से प्रीति जिंटा अपने गुस्से की वजह से सुर्खियों में हैं। दो दिन पहले वो आईपीएल मैच के दौरान एक फैन पर भड़क गईं थीं तो अब खबर आयी है कि लगातार हो रही अपनी टीम की हार से झल्लायी प्रीति अपनी टीम कोच संजय बांगड़ पर भड़क गई हैं।
आईपीएल 2016: जानिए मैच के दौरान क्यों भड़क गईं प्रीति जिंटा?
मुंबई मिरर ने तो यहां तक लिखा है कि प्रीति जिंटा इस कदर संजय पर गुस्सा हुई हैं उन्होंने आव देखा ना ताव जमकर संजय को जी भर-भरकर गालियां दी है और धमकी भी दी है कि वो उन्हें टीम से बाहर कर देंगी। हालांकि इस बारे में जब प्रीति और बांगड़ से पूछा गया तो उन्होंने सिरे से इन बातों से इंकार कर दिया है।
जानिए प्रीति की लाइफ से क्यों आउट हुए नेस और इन हुए जीन?
कहा जा रहा मामला सोमवार का है जब बैंगलुरू टीम से पंजाब की टीम मात्र 1 रन से हार गई। प्रीति कोच संजय बांगड़ की ओर से चुने गये बैटिंग आर्डर्स से खुश नहीं थीं इसलिए जब टीम हारी तो उनका गुस्सा बेकाबू हो गया और वो बांगड़ भर भड़क गईं और उन्हें गंदी-गंदी गालियां देने लग गईं। फिलहाल इस मामले में कितनी सत्यता है कहना मुश्किल है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
