बीजिंग में धूम्रपान पर नए प्रतिबंध
बीजिंग, 1 मई (आईएएनएस)। ओलंपिक खेलों को धूम्रपान से मुक्त रखने के उद्देश्य से बीजिंग में नए नियम लगाए गए हैं।
इससे पहले लागू 1996 के अधिनियम की तुलना में इस बार धूम्रपान पर प्रतिबंध का दायरा सरकारी और निजी इमारतों तथा संस्थानों तक फैला है। अब फिटनेस केंद्रों, सांस्कृतिक महत्व के स्थानों, कार्यालयों, बैठक कक्षों, भोजन कक्षों, प्रसाधन कक्षों, फुटपाथों और लिफ्ट में भी धूम्रपान पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
नए अधिनियम के अनुसार रेस्तराओं, काफी घरों, पार्को, हवाई अड्डों के प्रतीक्षालयों और रेलवे स्टेशनों में धूम्रपान रहित और ध्रूमपान क्षेत्र अलग-अलग होने आवश्यक हैं।
होटलों को धूम्रपान रहित कमरें और मंजिले उपलब्ध कराने को कहा गया है लेकिन इसके बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया गया है।
अधिनियम के अनुसार सिगरेट पीते पकड़े जाने पर व्यक्ति को 10 युआन (1.4डालर) का जुर्माना भरना पड़ेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाली संस्थाओं को 1000 युआन (143डालर) से 5000 युआन (715डालर) के बीच जुर्माना चुकाना पड़ सकता है।
स्थानीय अधिकारियों धूम्रपान पर प्रतिबंधों को लागू करने के लिए 100,000 निरीक्षकों को तैनात करेंगे। शहर में इसके पहले अस्पतालों, किंडरगार्टनों, स्कूलों, संग्रहालयों और खेल स्थानों पर धूम्रपान प्रतिबंधित था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications