Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अनिल कुंबले भी आए आगे, सरकार की सहायता के लिए किया दान

नई दिल्ली। कोरोना वायरस से लड़के लिए सभी देश एकजुट हो चुका है। 21 दिन के लाॅकडाउन के कारण आर्थिक स्थिति में गिरावट आई, ऐसे में अब लोग सरकार की सहायता के लिए दान कर रही है। इस बीच पूर्व भारतीय कप्तान और कोच अनिल कुंबले ने कोविड-19 के खिलाफ देश की लड़ाई के लिए मंगलवार को केंद्र और कर्नाटक राज्य राहत कोष में दान दिया।

कुंबले ने ट्वीट किया, ''कोविड-19 को भगाने के लिये हम सभी को एकजुट होकर इससे लड़ना होगा। मैंने पीएम राहत कोष और मुख्यमंत्री (कर्नाटक) राहत कोष में योगदान किया है। कृपया घर पर रहिये, सुरक्षित रहिये। ''हालांकि इस महान लेग स्पिनर ने दान की हुई राशि का खुलासा नहीं किया। देश में इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है जबकि सोमवार रात तक इससे संक्रमित 1251 से ज्यादा मामले थे।

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदकधारी भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई के लिये केंद्र और हरियाणा राज्य राहत कोष में कुल तीन लाख रूपये का दान दिया। चोपड़ा इस समय पटियाला में राष्ट्रीय खेल संस्था में अलग रह रहे हैं क्योंकि वह तुर्की से ट्रेनिंग के बाद लौटे थे। राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदकधारी एथलीट ने ट्वीट किया, ''मैंने पीएम केयर्स फंड में दो लाख और हरियाणा कोविड राहत कोष एक लाख रूपए का दान दिया है। मुझे उम्मीद है कि हम अपनी क्षमता अनुसार इस समय कोविड-19 से देश की लड़ाई में मदद करेंगे। '' पानीपत के चोपड़ा ने तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर लिया है जिनका आयोजन अब अगले साल किया जाएगा।

Story first published: Tuesday, March 31, 2020, 18:32 [IST]
Other articles published on Mar 31, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+