सेंट कीट्स। वेस्टइंडीज के दौरे पर टीम इंडिया के हेड कोच अनिल कुंबले टीम को बेहतर बनाने के लिए हर तरह की कोशिश कर रहे हैं। पहले उन्होंने खिलाड़ियों के साथ बॉडिंग सेशन किया और अब वह खुद गेंद लेकर पिच जुट गये हैं। कुंबले ने भारतीय बल्लेबाजों को खुद प्रैक्टिस सेशन के दौरान गेंद डाली। इस दौरान उन्होंने नेट्स पर कई गेंदे डाली।
कुंबले के सख्त नियम, बस छोड़ा तो भरो 50 डॉलर..
Look who bowled in the nets today. Head Coach @anilkumble1074 and with him @cheteshwar1 #WIvIND pic.twitter.com/zfMq8qCDZG
— BCCI (@BCCI) July 13, 2016
कुंबले की नेट्स पर गेंदबाजी का वीडियो खुद बीसीसीआई ने साझा किया है। कुंबले ने चेतेश्वर पुजारा को कई गेंदे डाली। इससे पहले कुंबले ने सेंट कीट्स के आईसलैंड पर खिलाड़ियों के साथ जमकर मस्ती की थी। कम लोग जानते हैं कि अनिल कुंबले एक बेहतरीन फोटोग्राफर भी है और उन्होंने अपनी इस प्रतिभा का जौहर खिलाड़ियों के साथ किया।
Batsman @klrahul11's dive captured beautifully through coach @anilkumble1074's lens #CoachCamera #WIvIND #TeamIndia pic.twitter.com/mYzAM15krt
— BCCI (@BCCI) July 13, 2016
कुंबले ने केएल राहुल की डाइविंग करते हुए खूबसूरत तस्वीरे खींची। राहुल की सिलसिलेवार तस्वीरों का कुंबले ने टाइम शॉट लिया है। कुंबले वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी के भी शौकीन है और फेसबुक पेज पर वह अपनी तस्वीरों को साझा करते रहते हैं।
आपको बता दें कि टीम इंडिया अपना पहला टेस्ट मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 जुलाई को खेलेगी। इससे पहले वार्म मैच में कप्तान विराट कोहली कुछ खास नहीं कर सके थे। वेस्टइंडीज एकादश और टीम इंडिया के बीच आज दूसरा वार्म अप मैच खेला जा रहा है।