Pics: जेट एयरवेज में कुंबले ने मनाया जन्मदिन
राजकोट। टीम इंडिया के जंबो कहे जाने वाले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने अपना 45वां जन्मदिन बड़े ही खूबसूरत और अलग अंदाज में मनाया। कुंबले ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट जेट एयरवेज हवाई जहाज में किया।
मालूम हो कि 17 अक्टूबर को अनिल कुंबले का बर्थडे था, लेकिन उन्हें राजकोट वनडे मैच की कमेंट्री के लिए जाना था जिसके कारण उनके क्रिकेटर साथियों पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर और पूर्व टेस्ट सलामी बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने उनसे हवाई जहाज में केक कटवा लिया। इस दौरान कुंबले के साथ उन दोनों ने मस्ती भी की और केक का कुछ हिस्सा कुंबले के चेहरे पर पोत दिया।
कुंबले ने इस खूबसूरत सरप्राइज के लिए अपने दोस्तों को थैंक्यू बोला और उन्होंने अपनी तस्वीरें ट्विटर पर शेयर भी की है।
celebrating @anilkumble1074 birthday on our flt 2 Rajkot.B'day song being sung by @kartikmurali & @sanjaymanjrekar pic.twitter.com/yeVde7CPG1
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) October 17, 2015 - Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
