अनिल कुंबले भी टीम इंडिया के मुख्य कोच की रेस में हुए शामिल

बेंगलुरू। टीम इंडिया के सफलतम गेंदबाज अनिल कुंबले भी टीम इंडिया के हेड कोच की रेस में शामिल हो गये हैं। अनिल कुंबले ने टीम इंडिया के हेड कोच के पद के लिए आवेदन किया है। अनिल कुंबले 57 लोगों की लिस्ट में शामिल हैं जिन्होंने टीम इंडिया के मुख्य कोच के पद के लिए आवेदन किया है। टीम इंडिया के कोच के पद के आवेदन के लिए 10 जून आखिरी तारीख थी।

बीसीसीआई ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि हां कुंबले ने इस पद के लिए आवेदन किया है। उनके नाम के इस रेस में शामिल होने से यह मुकाबला दिलचस्प हो गया है। टीम इंडिया के कोच के पद के लिए अब रवि शास्त्री के साथ संदीप पाटिल और अनिल कुंबले अहम दावेदार माने जा रहे हैं। बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि अनिल कुंबले एक दिग्गज खिलाड़ी थे और उनके लिए मौजूदा टीम के हर खिलाड़ी के दिल में इज्जत है।

अनिल कुंबले आईपीएल में आरसीबी, मुंबई इंडियंस की कोचिंग का जिम्मा संभाल चुके हैं। कर्नाटक से अब अनिल कुंबले समेत तीन खिलाड़ी कोच की रेस में शामिल हो गये हैं। जे अरुण कुमार ने बल्लेबाजी कोच व वेंकटेश प्रसाद ने मुख्य कोच के पद के लिए आवेदन किया है।

कुंबले ने 132 टेस्ट मैचों में 619 विकेट लिये हैं जबकि 271 वनडे मैचों में उन्होंने 337 विकेट हासिल किये हैं। कुंबले ने टेस्ट मैचों में 2506 रन बनाये हैं और उनके नाम विदेशी धरती पर एक शतक जड़ने का भी रिकॉर्ड है। सन्यास लेने से पहले कुंबले ने एक साल तक टीम इंडिया की कप्तानी का जिम्मा संभाला था।

Story first published: Tuesday, June 14, 2016, 10:35 [IST]
Other articles published on Jun 14, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+