भारतीय टीम को पाक दौरे पर नहीं जाना चाहिए : गिल
गिल के मुताबिक ऐसे वक्त में जब पाकिस्तान के लोग भारत की धरती पर जनसंहार में लिप्त हैं, भारतीय टीम को पाकिस्तान के साथ नहीं खेलना चाहिए।
गिल ने कहा, "क्या ऐसा संभव है कि सीमा पार से एक 'टीम' भारत आकर जनसंहार करे और हमारी टीम लाहौर के स्टेडियम में खिली धूप के बीच क्रिकेट मैच खेले। खेल संबंध दोस्ती पर आधारित होते हैं लेकिन पाकिस्तान की तरफ से दोस्ती के कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं।"
गिल ने कहा कि जब तक पाकिस्तान भारत की धरती पर खूनी खेल नहीं बंद करेगा, उसके साथ खेल संबंध जारी रखना संभव नहीं। उन्होंने कहा, "मैंने क्रिकेट खेला है। मैं इसकी भावना से परिचित हूं। क्रिकेट व्यापार नहीं है।"
उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम को अगले वर्ष 6 जनवरी को पाकिस्तान दौरे पर जाना है लेकिन मुंबई पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने सख्ती बरतते हुए फिलहाल इस दौरे पर रोक लगा रखी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications