मुंबई। क्रिकेट के मैदान से एक जबरदस्त खबर आ रही है कि टीम इंडिया के कोच अनिल कुंबले अब कोच नहीं रहेंगे, उन्हें अपने पद से हटना होगा क्योंकि उन्हें टीम इंडिया का डायरेक्ट बनाने की बात हो रही है।
मीडिया सूत्रों के मुताबिक कुंबले की जगह टीम इंडिया के कोच भारत के मिस्टर वॉल यानी कि राहुल द्रविड़ बन सकते हैं, जो कि इस वक्त अंडर-19 और टीम इंडिया-ए के कोच हैं।
बीसीसीआई में डायरेक्टर की पोस्ट खाली
कहा जा रहा है कि पिछले साल रवि शास्त्री का टेन्योर पूरा होने के बाद से बीसीसीआई में डायरेक्टर की पोस्ट खाली है और बोर्ड दोबारा शास्त्री को लेने के मूड में नहीं है इसलिए कुंबले को ये पोजिशन मिल सकती है। खबर ये भी है कि बीसीसीआई भारत और ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद ये घोषणा कर सकती है।