फ्रेंच ओपन में भारत का सपना चूर, सानिया की करारी हार
यह भी पढ़ें- रुपयों की जुगाड़ या तिहाड़
पांचवीं वरीयता प्राप्त भारत-जिम्बाब्वे की जोड़ी को सु वेई और पेंग से 2-6, 6-3, 3-6 से हार मिली। इस मौजूदा सत्र में उन्हें इस जोड़ी से तीसरी शिकस्त मिलीसानिया-कारा की जोड़ी इस सत्र में दुनिया की नंबर एक टीम से इंडियन वेल्स के फाइनल और मैड्रिड टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में हारी थी।
दो घंटे तक चले मुकाबले में सानिया और कारा ने आठ ब्रेक प्वाइंट मौकों में से केवल तीन को अंक में तब्दील किया और पांच बार सर्विस गंवायी। आस्ट्रेलियन ओपन में भी सानिया-कारा की जोड़ी इसी चरण से बाहर हुई थी। सानिया की हार से रोलां गैरां पर भारतीय चुनौती आज समाप्त हो गयी।
इससे पहले सानिया मिश्रित युगल में अपने रोमानियाई जोड़ीदार होरिया टेकाऊ के साथ हार गयी थी जबकि रोहन बोपन्ना भी पुरूष युगल और मिश्रित युगल स्पर्धा में बाहर हो गये थे। अब उम्मीदों पर फिर चुके पानी से सानिया ने अगली जंग में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
