For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: पंजाब के मैक्सवेल को रिलीज करने पर जानें क्या बोले अनिल कुंबले

KXIP Retained Players List| KXIP releases Players List| Glenn Maxwell | Oneindia Sports

Anil kumble first Reaction after Kings Xi Punjab released Glenn Maxwell ahead of IPL Auction 2021: नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन के लिये बीसीसीआई (BCCI) इस समय तैयारियों में जुटा है जिसके लिये नीलामी का आयोजन फरवरी के तीसरे हफ्ते में कराने की योजना है। इसको लेकर बीसीसीआई (BCCI) ने सभी फ्रैंचाइजी टीमों से उनके खिलाड़ियों की रिटेन और रिलीज लिस्ट 20 जनवरी तक जमा कराने को कहा था। इस फेहरिस्त में किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) की टीम ने 9 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया।

पंजाब की ओर से रिलीज किये गये खिलाड़ियों में सबसे अहम नामों में एक नाम ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) का रहा, जिन्होंने आईपीएल 2020 के दौरान बेहद खराब प्रदर्शन किया जबकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। वहीं बीबीएल में भी मैक्सवेल (Glenn Maxwell) का प्रदर्शन शानदार रहा है। ऐसे में किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) की टीम दुविधा में थी कि वो अपने इस खिलाड़ी को रिलीज करे या मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए रिटेन करे।

और पढ़ें: अब इस आसान तरीके से घर बैठे कमा सकते हैं अरबों रुपये

किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) की ओर से ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) को रिलीज करने के बाद मुख्य कोच अनिल कुंबल ने पहला रिएक्शन दिया है और कहा है कि इस सीजन उनकी टीम शानदार प्रदर्शन करेगी और खिताब को जीतने की कोशिश करेगी।

कुंबले (Anil Kumble) ने इस बारे में बात करते हुए कहा, ' ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज जीतने के बाद हम सभी आईपीएल के 14वें सीजन की तैयारियों को लेकर काफी उत्साहित हैं। हमने 25 खिलाड़ियों में से 16 को रिटेन किया है जबकि 9 को रिलीज कर दिया है। नीलामी के दौरान हमारी कोशिश होगी कि इन खाली स्थानों को भरा जाये। हमें विश्वास है कि जिन खिलाड़ियों को नीलामी में चुना जायेगा वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे।'

और पढ़ें: IPL 2021 की नीलामी से पहले CSK का बड़ा दाव, राजस्थान से उथप्पा को खरीदा

किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के रिटेन किए गए खिलाड़ी: केएल राहुल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, मनदीप सिहं, मोहम्मद शमी, क्रिस जॉर्डन, मयंक अग्रवाल, रवि विशनोई, प्रभसिमरन, दीपक हुड्डा, सरफराज खान, अर्शदीप सिंह, मुरुगन अश्विन, दर्शन नालकंडे, इशान पोरेल, हरप्रीत बरार।

किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के रिलीज किए गए खिलाड़ी: ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell), शेल्डन कॉट्रेल, के गौतम, मुजीब उर रहमान, जिमी नीशाम, हार्डस विलजोन, करुण नायर, जगदीश सुचित, तेजिंदर सिंह।

Story first published: Friday, January 22, 2021, 1:23 [IST]
Other articles published on Jan 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+