गुरू ने किया उलटफेर, साइना और अजय भी क्वार्टर फाइनल में
नयी दिल्ली। भारतीय स्टार और पिछली चैंपियन साइना नेहवाल ने बिना ज्यादा पसीना बहाये हुए हांगकांग सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी जबकि आरएमवी गुरूसाईदत्त ने चीन के नौवें नंबर के पेंगयू दु को हराकर बड़ा उलटफेर किया। अजय जयराम ने कल दुनिया में छठे नंबर के जापानी खिलाड़ी शाहो सासाकी को उलटफेर का शिकार बनाया था तो आज गुरूसाईदत्त की बारी थी जिन्होंने पेंगयू को 56 मिनट में 15-21, 21-7, 21-13 से हराया।
आंध्र के इस 21 वर्षीय खिलाड़ी का क्वार्टर फाइनल में मुकाबला दुनिया के नंबर दो चीनी खिलाड़ी चेन लोंग से होगा जिन्होंने एक अन्य भारतीय अरविंद भट को 21-10, 21-8 से हराया। इससे पहले चौथी वरीयता प्राप्त साइना ने हालैंड की झु याओ को 37 मिनट में 21-17, 21-17 से पराजित किया।
अब उन्हें दो बार की आल इंग्लैंड चैंपियन टाइन बाउन से भिड़ना है। डेनमार्क की इस सातवीं वरीय खिलाड़ी ने कनाडा की ली मिशेल को 21-12, 21-14 से हराया। जयराम ने भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और 2003 के आल इंग्लैंड ओपन चैंपियन मोहम्मद हफीज हाशिम को 21-16, 21-15 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनायी।
मिश्रित युगल में भारत के लिये बुरी खबर रही। ज्वाला गुटा और वी दीजू की जोड़ी चेन झू और जिन मा की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी से केवल 29 मिनट में 18-21, 16-21 से हार गयी। भारत की पुरुष युगल जोड़ी रूपेश कुमार और सनावे थामस का अभियान भी थम गया। उन्हें जेइ सुंग जुग और यांग डे ली की दूसरी वरीय कोरियाई जोड़ी से 11-21, 14-21 से हार का सामना करना पड़ा।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:14 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications