Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इस वैलेंनटाइन पर अपनी लाइफ-पार्टनर संग होंगे इरफान पठान?

नई दिल्ली। इस समय क्रिकेटरों की शादियों और सगाई का मौसम चल रहा है। कुछ खिलाड़ी शादी के बंधन में बंध गये तो कुछ बंधने को तैयार है। फिलहाल खबर आ रही है कि लंबे अरसे से टीम में वापसी की कोशिशों में जुटे इरफान पठान शादी करने जा रहे हैं।

कुछ न्यूजपेपरों की छपी खबरें कह रही हैं कि इरफान इस वैलेनटाइन यानी 14 फरवरी के आस-पास शादी करने जा रहे हैं। उनकी शादी गुजरात की ही किसी सफा नाम की लड़की से तय हुई है। यह पूरी तरह से अरेंजड मैरज है।

पठान का परिवार इन दिनों शादियों की तैयारी में जुटा है, कहा जा रहा है कि इरफान की फैमली ने हाल ही में सूरत में पठान की दुल्हनिया के लिए काफी गहनें खरीदे हैं। फिलहाल परिवार की ओर से अभी कोई औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन अटकलों का बाजार काफी गर्म है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+