Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इमोन्स ने जीता पहला स्वर्ण पदक

बीजिंग, 9 अगस्त: बीजंग में शुरू हुए खेल महाकुंभ में स्‍वर्ण पदकों का खाता खोलने का श्रेय चेक गणराज्‍य की कैटरिना इमोन्‍स ने हांसिल किया। बीजिंग ओलंपिक का पहला स्वर्ण पदक दस मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में चेक गणराज्य की कैटरिना इमोन्स ने जीता।

24 वर्षीय इमोन्स ने क्वालिफाइंग और अंतिम मुकाबले दोनों में ओलंपिक रिकार्ड तोड़ दिया। इमोन्स ने क्वालिफाइंग मुकाबले में 400 में से 400 अंक हासिल कर नया रिकार्ड कायम किया। इससे पहले का रिकार्ड 399 अंकों का था।

अंतिम दौर में इमोन्स को 503.5 अंक हासिल हुए जो एक रिकार्ड है। वर्ष 2004 में एथेंस ओलंपिक में 502.0 अंकों का रिकार्ड बना था। इमोन्स के लिए यह दूसरा ओलंपिक पदक है। एथेंस ओलंपिक में इसी वर्ग में उन्होंने कांस्य पदक जीता था।

मुकाबले में इमोन्स ने अपनी बढ़त बनाई रखी। वहीं रूस की लिओबोव गाल्किना ने 502.1 अंकों के साथ रजत और क्रोएशिया की संजेजना पेजसिस ने 500.9 अंक के साथ कांस्य पदक जीता।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+