बेंगलुरु। वेस्टइंडीज दौरे से ठीक पहले टीम इंडिया के कोच अनिल कुंबले ने विराट कोहली के उस अंदाज का जिक्र किया, जिसके वो कायल हैं। वो बोले, "मुझे कोहली का आक्रामक अंदाज बेहद पसंद है। मैं चाहता हूं वो इसी तरह आगे बढ़ें।" कुंबले ने यह बात प्रेसवार्ता में कही।
टीम इंडिया आज वेस्टइंडीज रवाना हो रही है। इस दौरे पर विराट कोहली टीम के कप्तान होंगे। और अनिल कुंबले के कोच बनने के बाद यह पहली सीरीज होगी। बेंगलुरू में कोचिंग कैम्प में टीम ने जमकर अभ्यास किया। अभ्यास पूरा होने के बाद कुंबले ने प्रेसवार्ता में कहा कि बतौर कोच मैं किसी भी खिलाड़ी पर दबाव नहीं डालूंगा। जिसका खेलने का जैसा नेचर है, उसे वैसे ही खेलना चाहिये। हां कुछ टिप्स हैं, जो सही समय पर उपयोग करके मैच जिताऊ पारियां खेली जा सकती हैं।
पढ़ें- बालों की वजह से फिर चर्चा में धोनी
कुंबले ने उम्मीद जतायी है कि कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि हम सभी अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। हमें जमीनी स्तर की परिस्थितियों को समझना ही होगा।
21 जुलाई से शुरू होंगे मैच
इस सीरीज में केवल टेस्ट मैच खेले जायेंगे, जो निम्न हैं-