Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सेलेक्शन विवाद के बाद पहली बार हुआ रायडू और शंकर का सामना, फिर हुई चौंकाने वाली घटना

नई दिल्ली। जब 15 अप्रैल को विश्व कप के लिए भारतीय टीम घोषित हो रही थी तो सभी को एक बात का इल्म था कि किसी का सपना पूरा होगा तो किसी का दिल टूटेगा। ये सच है कि आप हर किसी को खुश नहीं कर सकते हैं लेकिन अंबाती रायडू की जगह पर विजय शंकर के चयन ने जरूर सबको चौंकाया था। खासकर तब जब नंबर चार के लिए अंबाती रायडू को लगातार मौके दिए गए थे और खुद कप्तान विराट कोहली ने इस बात की पुष्टी की थी कि रायडू इस नंबर पर विश्व कप में खेलेंगे।

हालांकि बाद में रायडू की फॉर्म आशा के अनुरूप नहीं रही और विजय शंकर ने अपने छोटे से करियर में ही उनका स्थान ले लिया। बात यहां पर भी शांत थी कि विश्व कप टीम घोषणा के कुछ घंटे बाद ही रायडू ने चयनकर्ताओं पर कटाक्ष भरा ट्वीट कर दिया। हालांकि बीसीसीआई ने उनकी मनोस्थिति समझते हुए कोई कार्रवाई करने से इंकार किया है लेकिन इससे ये बात खुलकर सामने आ गई कि रायडू कितने तिलमिलाए हुए हैं। साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट में जो शब्द इस्तेमाल किए थे, वे साफ तौर पर विजय शंकर के लिए भी कटाक्ष भरे थे।

ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों के आपसी संबंध कितने प्रभावित हुए हैं इसके लिए भी कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन 17 अप्रैल को सम्पन्न हुए आईपीएल के मैच में जब इन दोनों खिलाड़ियो का आमना-सामना हुआ तब सारी चीजें स्पष्ट हो गईं। यह मैच का 11वां ओवर था जिसको शंकर कर रहे थे। ओवर पूरा करने के बाद शंकर रायडू की ओर बढ़े और उन्होंने आपस में हाथ मिलाने के बाद एक-दूसरे को गले भी लगाया। इसी के साथ साफ हो गया कि टीम चुनना चयनकर्ताओं का काम, इसके लिए खिलाड़ी आपस में दरार पैदा नहीं करते हैं।

Story first published: Thursday, April 18, 2019, 17:18 [IST]
Other articles published on Apr 18, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+