बैसेल, 20 जूनः फुटबाल 'यूरो कप 2008' में जर्मनी ने पुर्तगाल को 3-2 से हरा अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर ली है। स्वीट्जरलैंड के बैसेल शहर में गुरुवार को खेले गए एक महत्वपूर्ण मुकाबले में जर्मनी ने पुर्तगाल के खिलाफ दो के जवाब में तीन गोल दागे और मैच जीत लिया।
इस मुकाबले के मैन आफ द मैच श्वींस्टीगर ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं। अब हम अंतिम चार में हैं। यह बहुत बड़ी बात है। मैं समझता था कि हमारी टीम इस प्रतियोगिता की सबसे अच्छी टीम है। इस जीत से यह साबित हो गया है।"
जर्मनी की टीम अब फाइनल में जगह बनाने के लिए 25 जून को क्रोएशिया या तुर्की से भिड़ेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:12 [IST]