देसी क्रिकेट में विदेशी तड़का
भारत के घरेलू क्रिकेट में अब इंग्लिश काउंटी की झलक मिल सकती है क्योंकि बीसीसीआई ने रणजी टीमों में एक विदेशी खिलाड़ी को रखने की अनुमति दे दी है.
बीसीसीआई की तकनीकी समिति की मुंबई में हुई बैठक में यह फ़ैसला किया गया.
सुनील गावस्कर की अगुआई में हुई बैठक में घरेलू क्रिकेट में राज्यों की टीमों को चार बाहरी खिलाड़ी शामिल करने की अनुमति दी है जिनमें से एक विदेशी खिलाड़ी भी हो सकता है.
बीसीसीआई सचिव निरंजन शाह ने कहा, "चार खिलाड़ियों में से एक विदेशी क्रिकेटर हो सकता है जिसने कम से कम 10 टेस्ट या 20 एकदिवसीय मैच खेले हों. हालाँकि एक समय में अधिकतम तीन मेहमान खिलाड़ियों को खेलने की स्वीकृति दी जाएगी."
उनका कहना था, "राज्य संघों के लिए मेहमान खिलाड़ी का पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि हर साल एक सितंबर होगी."
इस बैठक में गावस्कर के अलावा यशपाल शर्मा, एमपी पांडोव, स्नेहाशीष गांगुली, वीके रामास्वामी, सीआर मोहिते, विनोद माथुर, चिन्मय शर्मा, निरंजन शाह, बीसीसीआई के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रत्नाकर शेट्टी और विशेष तौर पर आमंत्रित अजय शिर्के ने हिस्सा लिया.
समिति ने घरेलू टूर्नामेंट में खेलने की परिस्थितियों पर भी विस्तार से चर्चा की.
बैठक में सर्वसम्मति से अगले साल पावरप्ले नियम को बरकरार रखने का फैसला किया गया.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications