For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कुंबले चाहते थे बैटिंग, कोहली ने चुनी फील्डिंग जिससे बुरी तरह पाक से हारा भारत!

चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान से मिली करारी हार के पीछे कोहली और कुंबले की जंग ही थी।

नई दिल्ली। कुंबले बनाम कोहली की जंग अब सार्वजनिक हो चुकी है, अनिल कुंबले ने हेड कोच पद से इस्तीफा दे दिया है तो वहीं दूसरी ओर लोगों को विराट कोहली की प्रतिक्रिया का बेसब्री से इंतजार है लेकिन अब जो खबर सामने आई है वो और भी चौंकाने वाली है।

कुंबले बनाम कोहली

कुंबले बनाम कोहली

चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान से मिली करारी हार के पीछे कोहली और कुंबले की जंग ही थी, जिसका असर भारत-पाकिस्तान मैच पर पड़ा और भारत बुरी तरह से पाकिस्तान से हार गया, जिसकी टीस शायद कभी खत्म नहीं होगी।

टॉस जीतने पर पहले बैटिंग करेंगे!

टॉस जीतने पर पहले बैटिंग करेंगे!

मीडिया सूत्रों के मुताबिक फाइनल मैच से पहले टीम मैनेजमेंट ने फैसला लिया था कि पाकिस्तान से अगर इंडिया टॉस जीतती है तो वो पहले बैटिंग करेगी, क्योंकि पाकिस्तान की बैटिंग बहुत ज्यादा अच्छी नहीं है।

कोहली ने पलटा फैसला

कोहली ने पलटा फैसला

लेकिन कप्तान विराट कोहली ने बीच मैदान में सिक्का अपने पक्ष में गिरते ही अचानक फैसला पलट दिया। यह सुनते ही हेड कोच अनिल कुंबले हैरान रह गए।

बेरूखी भरा जवाब

बेरूखी भरा जवाब

विराट जब ड्रेसिंग रूम में लौटे तो कुंबले ने इस बारे में पूछा, इस पर कोहली ने काफी नाराजगी से जवाब दिया, जिससे इंडियन ड्रेसिंग रूम का माहौल काफी खराब हो गया, जिसका असर खेल पर पड़ा और भारत कमजोर समझे जाने वाले पाकिस्तान से बुरी तरह से हार गया। जिसके बाद कुंबले ने टीम की क्लास ड्रेसिंग रूम में लगाई जिसे कोहली बर्दाश्त नहीं कर पाए और नतीजा आपके सामने हैं, आज बीसीसीआई टीम के लिए दूसरे हेडकोच की तलाश कर रहा है।

बड़ी हार का सामना

बड़ी हार का सामना

गौरतलब है कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत को अप्रत्याशित तौर पर पाकिस्तान के हाथों 180 रन से बड़ी हार का सामना करना पड़ा था, फाइनल मैच में पाकिस्तान ने फखर जमान की सेंचुरी की बदौलत 338 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था।

तो ये है कुंबले के इस्तीफे की असल वजह, ड्रेसिंग रूम में पसर गया था सन्नाटा

तो ये है कुंबले के इस्तीफे की असल वजह, ड्रेसिंग रूम में पसर गया था सन्नाटा

अनिल कुंबले ने भारतीय टीम के कोच पद से अचानक इस्तीफा दे दिया और टीम इंडिया बिना हेड कोच के वेस्टइंडीज चली गई...

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+