Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

नीदरलैंड को पेनाल्टी शूट में हरा अर्जेंटीना फाइनल में

साओ पाउलो। फीफा विश्वकप फुटबॉल के दूसरे फाइनल मुकाबलें में अर्जेंटीना ने नीदरलैंड को पेनाल्टी शूट आउट में 4-2 से हरा कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। रोमांचक मुकाबले में निर्धारित समय तक दोनों टीम गोल स्कोर नहीं कर सकी थी।

इसके बाद अतिरिक्त समय में भी कोई गोल नहीं हो पाया जिससे यह मुकाबला पेनाल्टी शूट आउट में चला गया।

पेनाल्टी शूट में अर्जेंटीना की तरफ से मेस्सी, गराई, अगुएरो, तथारोड्रिग्स ने गोल किया। वहीं नीदरलैंड के लिए अर्जेन रॉबेन और डर्क कुइट ही गोल स्कोर कर सके और रॉन व्लॉर एवं वेस्ते स्नाइडर चूक गए।

अब रविवार को अर्जेंटीना और जर्मनी में खिताबी भिडंत होगी। वहीं शनिवार को नीदरलैंड और ब्राजील के बीच तीसरे स्थान के लिए मैच खेला जाएगा।

अर्जेंटीना की जीत में इसके गोलकीपर रोमेरो ने एक बड़ा रोल अदा किया। रोमेरो ने नीदरलैंड्स के व्लार और स्नाइडर के दो शानदार गोल बचाए।

अर्जेंटीना इस मैच में मेसी के जादुई खेल पर निर्भर कर रही थी वहीं नीदरलैंड्स को भी उनके स्टार स्ट्राइकर रोबेन से काफी उम्मीदें थीं लेकिन दोनों ही खिलाड़ी कोई कमाल नहीं दिखा सके।

दोनों टीमों को गोल करने के कुछ एक मौके जरूर मिले लेकिन वे उनका फायदा नहीं उठा सकीं। मैच के निर्धारित 90 मिनट में कोई गोल नहीं हो सका। फिर मैच अतिरिक्त समय में पहुंचा लेकिन उसमें भी निर्धारित 30 मिनट में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:12 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+