लखनऊ। बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने टीम इंडिया के हेड कोच के बारे में बोलते हुए कहा कि अनिल कुंबले बोर्ड की पहली पसंद नहीं थे। उन्होंने कहा कि बोर्ड ने एक दिग्गज क्रिकेटर को इस पद के लिए चुनना चाहता था लेकिन वह जूनियर खिलाड़ियों के साथ काम करना चाहते थे। ठाकुर ने कहा कि राहुल द्रविड़ हमारी पहली पसंद थे, हालांकि उन्होंने ना नहीं कहा था पर उन्होंने जूनियर खिलाड़ियों के साथ काम करने की इच्छा जतायी थी।
जानें टीम इंडिया के कोच अनिल कुंबले के शानदार रिकॉर्ड्स
उन्होंने कहा कि द्रविड़ के बारे में यह अच्छी बात है कि वह सीनियर टीम के साथ नहीं आये और वह इस बड़े पद और पैसों के इच्छुक नहीं था। राहुल द्रविड़ टीम इंडिया ए व अंडर 19 टीम के कोच हैं। उन्हें पिछले साल जून माह में इस जूनियर टीम की कोचिंग का जिम्मा दिया गया था। आईपीएळ में वह दिल्ली डेयर डेविल के मेंटर थे।
पढ़े: टीम इंडिया के कोच अनिल कुंबले उर्फ 'जंबों' की कुछ खास बातें..
इसी वर्ष जब अप्रैल माह में द्रविड़ से टीम इंडिया की कोचिंग के लिए कहा गया था तो उन्होंने कहा कि इस वक्त मैं जो भी फैसला लेता हूं वह इस बात पर निर्भर करेगा कि मैं उस काम को कर सकता हूं कि नहीं। आपको बता दें कि टीम इंडिया के कोच के पद के लिए 56 लोगों ने आवेदन किया था। इस पद के लिए रवि शास्त्री और अनिल कुंबले सबसे प्रबल दावेदार थे। आखिरकार अनिल कुंबले को इस काम की जिम्मेदारी दी गयी।