For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2018: SRH के खिलाफ 5 विकेट लेकर अंकित राजपूत ने रच दिया इतिहास

हैदराबाद: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए। जिसके जवाब में किंग्स इलेवन पंजाब की पूरी टीम 119 रन पर सिमट गई। इस मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी करने के लिए किंग्स इलेवन पंजाब के गेंदबाज अंकित राजपूत को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। अंकित राजपूत ने 4 ओवर में 14 रन देकर 5 विकेट झटके। इस गेंदबाज ने अपनी तूफानी गेंदबाजी से इतिहास रच दिया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ओवर में ही विलियमसन बिना खाता खोले अंकित राजपूत का पहला शिकार बने। उसके बाद शिखर धवन भी 11 रन बनाकर अंकित का ही शिकार बने। किंग्स इलेवन पंजाब के इस तेज गेंदबाज को अंग्रेजी नहीं आती। मैन ऑफ द मैच मिलने के बाद ये उस खिलाड़ी के साथ स्टेज पर जाते हैं जिसे अंग्रेजी आती हो। शिखर धवन, विलियमसन, साहा, मनीष पांडे और मोहम्मद नबी का शिकार किया।

आईपीएल में 5 विकेट लेने वाले अंकित राजपूत भारत के पहले अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। वो आईपीएल में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज हैं, उन्होंने भुवनेश्वर कुमार जैसे गेंदबाज को पीछे छोड़ दिया। आईपीएल में इसके पहले इशांत शर्मा ने 2011 में 12 रन देकर 5 विकेट लिए थे। राजपूत पंजाब की ओर से एक मैच में सबसे अच्छी गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। साल 2012 में डिमिट्री मैस्करेनेहस ने पुणे के खिलाफ 25 रन देकर 4 विकेट लिए थे।

ये भी पढ़ें: हमेशा के लिए खत्म हुई चैंपियंस ट्रॉफी, अब भारत में होगा टी20 वर्ल्ड कप

Story first published: Friday, April 27, 2018, 9:35 [IST]
Other articles published on Apr 27, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+