शिखर धवन ने विश्व कप में हार्दिक पांड्या की भूमिका को लेकर कही ये बात
नई दिल्ली। टॉक शो में अपने विवादित बयान के चलते टीम इंडिया से फिलहाल बाहर चल रहे हैं। बीसीसीआई उन पर जांच बैठाएगी और उसके बाद इस खिलाड़ी के भविष्य पर फैसला लिया जाएगा। इस बीच पांड्या क्रिकेट से सस्पेंड रहेंगे। इतना तय है कि हार्दिक के बाहर होने से टीम का संतुलन कुछ प्रभावित हुआ है। इसकी बानगी इसी बात से समझी जा सकती है कि विराट कोहली ने ऑस्टेलिया के खिलाफ वन डे सीरीज में तीनों मैचों में अलग-अलग टीम उतारी है।
अब शिखर धवन ने हार्दिक पांड्या के टीम पर प्रभाव के बारे में बात की है। धवन ने कहा कि हार्दिक टीम को बेहद जरूरी संतुलन प्रदान करते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे मैच से पहले प्रेस कांफ्रेस में धवन ने कहा, 'हार्दिक जो संतुलन टीम को देते हैं वह टीम के लिए अहम है। यहां तक कि केदार जाधव भी ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हुए हमारे लिए काफी उपयोगी हैं और मैं कहूंगा कि वे हमारे गोल्डन आर्म हैं। वे जब भी जरूरत होती है विकेट दिलाते हैं। उन्होंने अक्सर विपक्षी टीमों की साझेदारियों को तोड़ा है। ऑलराउंडर चाहे टेस्ट क्रिकेट में हो या फिर वनडे क्रिकेट में, दोनों में महत्वपूर्ण होता है।'
बता दें कि 25 साल के पांड्या ने भारत के लिए अब तक 11 टेस्ट, 42 वनडे और 35 टी20 मैच खेले हैं। टेस्ट क्रिकेट में एक तरफ जहां उनका बल्लेबाजी औसत 30 के करीब का है तो वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 31 के अच्छे ऑलराउंडर औसत के साथ 17 विकेट लिए हैं। पांड्या ने एशिया कप 2018 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उसके बाद चोट के कारण बीच में ही प्रतियोगिता से बाहर हो गए थे। चोट से रिकवरी के बाद उनका चयन ऑस्ट्रेलिया दौर के लिए हुआ। उसके बाद उनका 'कॉफी विद करण' का एपिसोड प्रसारित हुआ जिसने पांड्या की जिंदगी में भूचाल ला दिया। पांड्या के पिता के अनुसार फिलहाल उन्होंने खुद को घर में बंद कर रखा है जहां वे किसी की कॉल भी नहीं उठा रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
