oi-Ankur
रालेगण सिद्दि। देश में सशक्त जनलोकपाल बिल लाने को प्रयासरत समाजसेवी अन्ना हजारे भी औरों की तरह सचिन तेंदुलकर के बहुत बड़े मुरीद हैं। उन्होंने भी मांग की है कि सचिन तेंदुलकर को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न अब मिल जाना चाहिए।
अन्ना ने रालेगण सिद्धी में आयोजित क्रिकेट टृर्नामेंट के उद्घाटन के मौके पर यह बात कही। अन्ना ने कहा कि सचिन भारत रत्न है उन्होंने देश का नाम रोशन किया है और युवकों को प्रेरणा दी है। अन्ना के गांव में हर साल उनकी मां की याद में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।
देश और क्रिकेट के नाम अपना पूरा जीवन करने वाले सचिन तेंदुलकर अब इस सम्मान से वंचित नहीं रखना चाहिए ऐसा अन्ना हजारे मानते हैं। अन्ना ने कहा मैं सचिन जैसे भारत के सपूत को तहे दिल से सलाम करता हूं।
अन्ना से पहले लता मंगेशकर, अमिताभ बच्चन, कई क्रिकेट खिलाड़ी और राजनेताओं ने भी सचिन के लिए इस सम्मान की मांग की है। कुछ नियमों के कारण खेल के व्यक्ति को यह सम्मान नहीं मिल सकता है लेकिन खेल मंत्री अजय माकन पहले ही यह कह चुके है कि सचिन तेंदुलकर के लिए पुरस्कार के नियमों में कुछ बदलाव किया जा सकता है।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Thursday, November 17, 2011, 8:12 [IST]
Other articles published on
Nov 17, 2011