जानसन की घातक गेंदबाजी से आस्ट्रेलिया विजयी
जानसन ने दोनों पारियों में कुल 10 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनको मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी हासिल हुआ।
दूसरी पारी में जीत के लिए 479 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की पूरी टीम 302 रनों पर आउट हो गई। ब्रैंडन मैकुलम ने अपनी 51 रनों की पारी में नौ चौके और एक छक्का लगाया। उनको डग बोलिंगर ने गली में हसी के हाथों कैच कराया। जीतन पटेल का विकेट भी बोलिंगर को मिला।
मार्टिन गुप्टिल ने भी अर्धशतक (58 रन) बनाया और जानसन की गेंद पर रिकी पोंटिंग ने दूसरी स्लिप में उनका शानदार कैच लिया।
मंगलवार को तीन विकेट हासिल करने के साथ ही जानसन 34 टेस्ट मैचों में 150 विकेटों का आंकड़ा छूने वाले बाएं हाथ के पहले तेज गेंदबाज बन गए।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में हिस्सा नहीं ले रहे जानसन ने कहा कि वेस्टइंडीज में 30 अप्रैल से शुरू होने वाले ट्वेंटी-20 विश्व कप के पहले वह थोड़ा आराम चाहते हैं।
आस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 231 और दूसरी पारी 511 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड की टीम ने पहली पारी में 264 रन बनाकर बढ़त हासिल की थी लेकिन दूसरी पारी में वह 302 रन ही बना सकी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications