अबूधाबी होगा पाकिस्तान का नया टेस्ट केंद्र
श्रीलंका क्रिकेट टीम पर मार्च 2009 में लाहौर में आतंकवादी हमला होने के बाद से विदेशी टीमों ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान में खेलने से इंकार कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान ने अपनी घरेलू श्रृंखलाओं को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आयोजित कराने का फैसला किया था।
समाचार पत्र 'द न्यूज' ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सूत्रों के हवाले से कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अक्टूबर में दो टेस्ट मैचों में से एक का आयोजन अबूधाबी के जाएद क्रिकेट स्टेडियम में कराने का फैसला किया गया है। दूसरा टेस्ट शारजाह में आयोजित हो सकता है। वहां पहले भी पाकिस्तान चार टेस्ट मैच खेल चुका है।
इसके अलावा पाकिस्तान ने एकदिवसीय श्रृंखला भी यूएई में ही कराने का इरादा किया है। इनमें से चार दुबई स्पोर्ट्स सिटी और एक अबूधाबी में होगा। पीसीबी दो ट्वेंटी20 मैचों का आयोजन भी अबूधाबी में कराना चाहता है।
अबूधाबी क्रिकेट क्लब के मुख्य कार्यकारी दिलावर मनि ने कहा, "यह बहुत उत्साहवर्धक है कि हम शीघ्र ही एक अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट केंद्र बनने जा रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications